
खंभालिया में महाराणा प्रताप की पंच धातु की प्रतिमा का अनावरण
जामनगर. जामनगर-खंभालिया राजमार्ग पर देवभूमि द्वारका जिले के मुख्यालय खंभालिया शहर के प्रवेश द्वार पर 17.20 लाख रुपए की लागत से महाराणा प्रताप की पंच धातु की प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के गृह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जाडेजा ने शुक्रवार को किया।
खंभालिया नगर पालिका के टाउन हॉल में समारोह में जाडेजा ने कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित होने के बाद खंभालिया को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमें देश के लिए शहीद होने का मौका नहीं मिला लेकिन देश के लिए कुछ करने का मौका जरूर मिला है।
सांसद पूनमबेन माडम ने कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के दर्शन कर आने वाली पीढिय़ां हमारे गौरवशाली इतिहास से परिचित होंगी। महाराणा प्रताप की प्रतिमा के माध्यम से आने वाली पीढ़ी साहसिक और आदर्शवादी बनने के लिए प्रेरित होगी। ग्रामीण आवास बोर्ड के अध्यक्ष मुलुभाई बेरा, नगर पालिका अध्यक्ष भावना परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष खीमभाई जोगल भी मौजूद थे। गृह राज्यमंत्री प्रदीसिंह जाडेजा ने पत्नी के साथ भगवान द्वारकाधीश के मंदिर में दर्शन किए और भगवान द्वारकाधीश के चरणों में शीश नवाया।
Published on:
21 Aug 2021 12:10 am

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
