
पंचामृत डेयरी : दूध में फैट के भाव 30 रुपए प्रति किलो बढ़ाए
दाहोद. पंचमहाल जिले के गोधरा स्थित पंचामृत डेयरी की ओर से दूध में फैट के भाव 30 रुपए प्रति किलो बढ़ाए हैं। यह वृद्धि 11 अप्रेल से लागू होगी।
पंचमहाल जिले के गोधरा स्थित पंचामृत डेयरी सूत्रों के अनुसार पंचमहाल जिले के गोधरा स्थित पंचामृत दूध संघ के अध्यक्ष जेठा भरवाड ने पंचमहाल, दाहोद, महीसागर जिले की 2250 दूध मंडलियों के 3 लाख पशुपालकों का जीवनस्तर ऊंचा उठाने व उन्हें आर्थिक तौर पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह निर्णय किया है।
पंचामृत दूध संघ के अध्यक्ष जेठा भरवाड के अनुसार वर्तमान में दूध मंडलियों के पशुपालकों को दूध में प्रति किलो फैट के 750 रुपए का भुगतान किया जा रहा है। पंचामृत डेयरी सूत्रों के अनुसार इसमें 30 रुपए की वृद्धि कर 780 रुपए प्रति किलो फैट के हिसाब से चुकाए जाएंगे। भैंस के दूध के ए ग्रेड के भाव में प्रोत्साहन के तौर पर 20 रुपए की वृद्धि कर 800 रुपए प्रति किलो फैट का भुगतान किया जाएगा।
Published on:
09 Apr 2023 11:08 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
