
पाटण. जिले के इतिहास में पहली बार पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने 77.11 लाख रुपए की शराब सहित 1.02 करोड़ का मुद्दामाल जब्त किया। मौके से कंटेनर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एलसीबी के पुलिस निरीक्षक आर.जी. उनागर व टीम सिद्धपुर क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर सिद्धपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के धारेवाडा चेकपोस्ट के पास यह कार्रवाई की गई।
टीम ने पंजाब में निर्मित शराब की कुल 16,427 बोतलें जब्त की। इनकी कीमत 77.11 लाख रुपए बताई गई। कंटेनर ट्रक में शराब को छिपाने के लिए बेसन के 684 कट्टों का उपयोग किया गया था, जिनमें ऊपर भूसा भरा था। साथ ही फर्जी बिल्टी भी तैयार की गई थी।
कार्रवाई के दौरान शराब, कंटेनर ट्रक, बेसन के कट्टे, मोबाइल फोन, 2,150 रुपए नकद और अन्य कागजात सहित कुल 1.02, लाख रुपए का मुद्दामाल जब्त किया गया। मौके से राजस्थान के जैसलमेर जिले के फतेगढ़ निवासी कंटेनर ट्रक चालक कालुखान मीर को गिरफ्तार किया गया।
चालक ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया गया कि यह शराब पंजाब से सुरत पहुंचाई जानी थी। इस संबंध में सिद्धपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। साथ ही, प्रकाशपुरी स्वामी, राजूराम बिश्नोई, कंटेनर ट्रक मालिक हेमाराम मंगाराम पूनिया, गुमतेश्वर बाड़न तथा सूरत में शराब मंगवाने वाले अज्ञात व्यक्ति को फरार घोषित किया गया।
Published on:
06 Dec 2025 10:59 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
