4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोटोग्राफर की आत्महत्या, कंप्यूटर में सेव कॉल रिकॉर्डिंग से चार माह बाद खुला राज!

प्रेमिका पर मामला दर्ज, वीडियो वायरल करने की धमदी देकर एक लाख ऐंठे, परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप, चार साल से था प्रेम संबंध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Nagendra Singh

•

Updated: 18 Apr 2018, 10:50 PM IST

FIR

अहमदाबाद. जूना वाडज श्रमिकनगर में चार महीने पहले १० जनवरी २०१८ को घर में फांसी लगाकर फोटोग्राफर रणजीत वाघेला (३४) के आत्महत्या करने के मामले में राज से चार महीने बाद रणजीत के कंप्यूटर में सेव कॉल रिकॉर्डिंग के जरिए खुला।
रिकॉर्डिंग के आधार पर मृतक रणजीत की मां जयाबेन ने चांदलोडिया रोहिदासनगर निवासी नयनाबेन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। नयना पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उनके पुत्र रणजीत के कंप्यूटर की साफ सफाई करने पर पता चला कि उसमें वी नाम से एक अलग फोल्डर सेव था। उसमें रणजीत और नयना परमार नाम की महिला के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग की। जिन्हें सुनने पर पता चला कि दोनों के बीच करीब चार साल से प्रेम संबंध था। इस मामले में नयना ने कोई वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर रणजीत के पास से अलगअलग करके करीब एक लाख रुपए ले लिए थे।
वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देती थी। इतना ही नहीं दस जनवरी से एक दिन पहले नयना ने रणजीत को अपने घर पर भीबुलाया था, जहां उससे कहासुनी हुई और आरोप है कि उसके पति ने भी रणजीत की पिटाई की। इसके बाद दस जनवरी को रणजीत ने घर में ऊपरी मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रणजीत चांदलोडिया इलाके में किराए की दुकान में फोटो स्टूडियो चलाता था। रिकॉर्डिंग के आधार पर वाडज पुलिस ने मंगलवार दोपहर को नयना परमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।