24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानम़ंत्री ने 71,000 कर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र

नौकरियों की प्रकृति में आया बदलाव

less than 1 minute read
Google source verification
प्रधानम़ंत्री ने 71,000 कर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र

प्रधानम़ंत्री ने 71,000 कर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र

अहमदाबाद . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय रोजगार मेले को वर्चुअल संबोधित करते हुए पिछले 9 साल में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में आई तेजी को रेखांकित किया। मोदी ने कहा कि नौकरियों की प्रकृति में अत्यधिक बदलाव देखा गया है, जहां देश के युवाओं के लिए नए क्षेत्र उभरकर सामने आए हैं। उन्होंने दोहराया कि केंद्र सरकार इन नए क्षेत्रों को निरंतर समर्थन प्रदान कर रही है। उन्होंने उस स्टार्टअप क्रांति को रेखांकित किया, जिसे देश ने देखा है। देश में स्टार्टअप्स की संख्या 2014 के पहले के 100 से बढक़र आज 1 लाख से अधिक हो गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता दी है और इसे तेज, पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाया है। पहले कर्मचारी चयन बोर्ड नई भर्तियों को शामिल करने में मोटे तौर पर 15-18 महीने का समय लेता था, जबकि आज इसमें केवल 6-8 महीने लगते हैं। इस मेले के जरिए देश भर में नवनियुक्त 71,000 कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मोदी ने यह भी कहा कि समूह ‘सी’ और समूह ‘डी’ के लिए साक्षात्कार भी समाप्त कर दिए गए हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा पूरी प्रक्रिया से भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की समाप्ति है।