7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

VIDEO: Railway station: रोशनी से जगमग पोरबंदर रेलवे स्टेशन

Railway station, porbandar station, gujarat news, iconic week, Azadi ka amrit mahotsav: आईकोनिक सप्ताह के अंतर्गत

Google source verification

गांधीनगर. पूरे भारत वर्ष में 18 जुलाई से “आजादी का अमृत महोत्व” सप्ताह मनाया जा रहा है, जो 23 जुलाई तक जारी रहेगा। इसके चलते ही भावनगर मंडल के पोरबंदर स्टेशन को रोशनी से सजाया गया। साथ ही इस स्टेशन पर विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मभूमि है।

पोरबंदर स्टेशन पर अवार्ड विजेता प्रोफेशनल आर्टिस्ट जयेश हिंगराजिया के द्वारा सुन्दर अभिनय किया गया। साथ हीं विभिन्न टीमों द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत गाया गया। इस अवसर पर भावनगर के स्काउट एण्ड गाइड कैडेट द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। पोरबंदर के संदिपनी गुरूकुल के छात्रों द्वारा मनमोहक मंत्रोच्चार किया गया, जिसे देखने व सुनने वाले मंत्रमुग्ध हो गये।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक कृष्ण लाल के साथ अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।