
मुंबई में राजकोट के इएनटी सर्जन डॉ. हिमांशु ठक्कर को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करते अतिथि।
राजकोट. शहर के इएनटी सर्जन डॉ. हिमांशु ठक्कर को श्री लोहाणा महापरिषद की ओर से अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार श्री लोहाणा महापरिषद की ओर से मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय लोहाणा इंटरनेशनल बिजनेस फोरम (एलआइबीएफ) की एक्सपो - 2026 के दौरान पुरस्कार समारोह 31 जनवरी को संपन्न हुआ।
डॉ. ठक्कर को चिकित्सा क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, जटिल एवं जीवनरक्षक शल्यक्रियाओं को सफलतापूर्वक संपन्न करने की उपलब्धियों, सेवाभावी गतिविधियों तथा मानवतावादी दृष्टिकोण के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार श्री लोहाणा महापरिषद के अध्यक्ष सतीश विठ्ठलाणी ने प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस तथा जामनगर की आणदाबावा सेवा संस्था के महंत देवप्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एक्सपो में विश्व के 35 से अधिक देशों से बड़ी संख्या में रघुवंशी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. ठक्कर ने कहा कि श्री लोहाणा महापरिषद विश्वभर में निवास करने वाले रघुवंशी समाज की मातृ संस्था है। ऐसी संस्था से मिला यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
Updated on:
05 Feb 2026 09:09 pm
Published on:
05 Feb 2026 09:09 pm
