3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

VIDEO: गांधीनगर के रक्षा शक्ति सर्किल ब्रिज को लोकार्पण का इंतजार

raksha shakti, over bridge, vehicle owner, gujarat news; ओवरब्रिज खुला तो अहमदाबाद से गांधीनगर जाने वाले वाहन चालकों को होगी आसानी

Google source verification

गांधीनगर. गांधीनगर -अहमदाबाद राजमार्ग पर रक्षा शक्ति सर्किल पर ब्रिज बने हुए करीब एक माह से ज्यादा का वक्त हो चुका है। लेकिन अब तक इसका लोकार्पण नहीं हुआ है। इस मार्ग से हर रोज हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। यदि यह मार्ग खुल जाता है, तो वाहन चालकों को यातायात जाम से निजात मिलेगी। हालांकि पिछले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात का दौरा कर चुके हैं। उस समय इस ब्रिज के उद्घाटन की तैयारी की गई थी, लेकिन अंत समय पर यह टल गई।

अहमदाबाद में एयरपोर्ट से गांधीनगर जाने का यह प्रमुख मार्ग है, जहां न सिर्फ आमजन बल्कि वीआईपी की भी आवाजाही होती है। अहमदाबाद से हर रोज पन्द्रह से बीस हजार वाहनों की आवाजाही होती है। विशेष तौर पर सुबह और शाम पीक अवर्स में यहां पर जाम लग जाता है, जिससे यहां फ्लाईओवरब्रिज बनाया गया है। करीब 936 मीटर लम्बा और 27 मीटर चौड़ा यह ब्रिज 50 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है। इसका निर्माण वर्ष 2021 में प्रारंभ हुआ था, जो अब पूर्णत: बनकर तैयार है।

जल्द उद्घाटन करना चाहिए।अहमदाबाद से गांधीनगर के बीच आवाजाही करने वाले वाहन चालक अमरीश भाई कहते हैं कि करीब एक से डेढ़ माह हो गया है, इस ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है। लेकिन अब तक इसका उद्घाटन नहीं हुआ। पीक अवर्स में यहां जाम लग जाता है। यदि ओवरब्रिज खुल जाता है, तो आवाजाही में काफी आसानी होगी।