4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Six year छह वर्ष में सबसे गर्म रहा अहमदाबाद, सुरेन्द्रनगर में 46 डिग्री

कड़ी धूप के बीच गर्म हवाओं ने झुलसाया मौसम की सबसे ज्यादा गर्मी

less than 1 minute read
Google source verification
Six year छह वर्ष में सबसे गर्म रहा अहमदाबाद, सुरेन्द्रनगर में 46 डिग्री

File photo

अहमदाबाद. Gujarat गुजरात में बुधवार को weather मौसम की सबसे ज्यादा गर्मी रही। अहमदाबाद शहर में maximum temperature अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री तक पहुंच गाया जो 20 मई 2016 के all time record ऑल टाइम रिकॉर्ड (48 डिग्री ) के बाद सबसे अधिक है। Capital Gandhinagar राजधानी गांधीनगर में भी अधिकतम तापमान Ahmedabad अहमदाबाद के बराबर रहा। राज्य में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ Surendranagarसुरेन्द्रनगर सबसे अधिक गर्म रहा।
अहमदाबाद शहर में सुबह से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर होते-होते कड़ी धूप से heat wave गर्म हुई हवा ने झुलसाने का काम किया। उस दौरान लग रहा था मानो आसमान से अंगारे बरस रहे थे। ऐसे में मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षी भी व्याकुल नजर आए। रेड अलर्ट के बीच कड़ी गर्मी से शाम तक लोग परेशान दिखे। आमदिनों में व्यस्त रहने वाले शहर के अधिकांश मार्गों पर बुधवार दोपहर को गर्मी्र के कारण सन्नाटा सा छाया रहा। बाजारों में भी चहल कदमी कम दिखी। इसी तरह का हाल राजधानी गांधीनगर में भी रहा। दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इनके अलावा उत्तर गुजरात के डीसा में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, सौराष्ट्र का सुरेन्द्रनगर राज्य में सबसे अधिक गर्म रहा, जहां तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया।

दो दिन तक लू की चेतावनी Heat wave warning
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार एवं शुक्रवार को भी राज्य के अहमदाबाद, गांधीनगर, बनासकांठा, साबरकांठा, पाटण, मेहसाणा, सुरेन्द्रनगर एवं कच्छ जिले में गर्मी का प्रकोप रहेगा। इस दौरान लू की चेतावनी दी गई है।

इन शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार

शहर अधिकतम तापमान
सुरेन्द्रनगर 46.0
अहमदाबाद 45.8
गांधीनगर 45.8
डीसा 45.0
अमरेली 44.8
भावनगर 44.5
राजकोट 44.2
भुज 43.8
वडोदरा 43.0

Story Loader