
वडोदरा. आणंद. गोधरा. पश्चिम रेलवे के वडोदरा रेल मंडल की ओर से रेल संरचना को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आणंद-गोधरा खंड के तहत लेवल क्रॉसिंग नं. 54ए पर रिलीविंग गर्डर सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।
वडोदरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना के अनुसार इंफ़्रा का यह कार्य अप लाइन तथा डाउन लाइन पर नियोजित 3 घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान संपन्न किया गया। कार्य के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया, जिससे यातायात संचालन पर न्यूनतम प्रभाव पड़ा। इस संरचना कार्य के निष्पादन में 500 टन क्षमता वाली अत्याधुनिक क्रेन का उपयोग किया गया, जिससे गर्डर लॉन्च अत्यंत सटीकता एवं सुरक्षित ढंग से किया जा सका।
Published on:
19 Mar 2026 10:40 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
