26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुछ ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित, वैकल्पिक स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी

अहमदाबाद. राजकोट. उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के लिए ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित रहेगा। साथ ही कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किया जाएगा।
2 min read
Google source verification
Routes of some trains temporarily diverted

फाइल फोटो

उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के लिए ब्लॉक

अहमदाबाद. राजकोट. उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के लिए ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित रहेगा। साथ ही कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, गांधीधाम-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 15667) 27 जून से 12 सितंबर तक कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी के रास्ते चलेगी। कामाख्या-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 15668) 1 जुलाई से 9 सितंबर तक बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी।
गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (नं. 09451) 10 जुलाई तक तथा साबरमती-गोरखपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19409) 11 जुलाई से 12 सितंबर तक मानक नगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलेगी। भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (नं. 09452) 29 जून और 6 जुलाई को, गोरखपुर-साबरमती द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19410) 11 जुलाई से 12 सितंबर तक, वाराणसी सिटी-अहमदाबाद (साबरमती) एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19168) 10 जुलाई तक, दरभंगा-अहमदाबाद (साबरमती) एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19166) 27 जून से 11 जुलाई तक मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर के रास्ते चलेगी। दोनों दिशाओं में ऐशबाग एवं बादशाहनगर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव रहेगा।
गोरखपुर-साबरमती द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19410) 11 जुलाई से 12 सितंबर तक बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर के रास्ते चलेगी। बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव रहेगा।
साबरमती-मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 15270) 11 जुलाई से 12 सितंबर तक कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी के रास्ते चलेगी। ऐशबाग एवं बादशाहनगर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव रहेगा।
ओखा-गुवाहाटी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 15635) 11 सितंबर तक कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी के रास्ते चलेगी। गुवाहाटी-ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 15636) 29 जून से 7 सितंबर तक बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी। मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर के रास्ते चलेगी। इस दौरान ऐशबाग एवं बादशाहनगर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।
सुल्तानपुर-साबरमती साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 20940) 1 एवं 8 जुलाई को तथा वाराणसी-साबरमती साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 20964) 27 जून तथा 4, 11 जुलाई को उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर के रास्ते चलेगी। इस दौरान उतरेटिया एवं आलमनगर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव रहेगा।

साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस 30 जून तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी

अहमदाबाद. उत्तर रेलवे के जालंधर कैंट-पठानकोट कैंट सेक्शन के मुकेरियां स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
जानकारी के अनुसार, साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19223) 30 जून तक ब्यास-तरनतारन-अमृतसर-गुरदासपुर के रास्ते चलेगी। इसी तरह, जम्मू तवी-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19224) 1 जुलाई तक गुरदासपुर-अमृतसर-तरनतारन-ब्यास-जालंधर के रास्ते चलेगी।

मणिनगर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से मणिनगर-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।मणिनगर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (नं. 09082) अब 31 जुलाई तक चलेगी। इसी तरह, मुंबई सेंट्रल-मणिनगर स्पेशल ट्रेन (नं. 09081) अब 30 जुलाई तक चलेगी।

साबरमती-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन का संचालन अब ‘अमृत भारत’ रेक से होगा

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों का विस्तार करने के साथ-साथ इसे अत्याधुनिक अमृत भारत रेक से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, साबरमती-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन (नं. 09425) को अब 27 जुलाई तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन 6 से 27 जुलाई तक अमृत भारत रेक से संचालित होगी। इसी तरह, हरिद्वार-साबरमती स्पेशल ट्रेन (नं. 09426) को अब 28 जुलाई तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन 7 से 28 जुलाई तक अमृत भारत रेक से संचालित होगी। इस ट्रेन में स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।