5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वडोदरा में भगवान शिव की 7.50 करोड़ रुपए की स्वर्णजडि़त प्रतिमा तैयार

सुरसागर तालाब में कपड़े से ढकी, तेज हवा से कपड़ा फटा, लोगों ने किए दर्शन

less than 1 minute read
Google source verification
वडोदरा में भगवान शिव की 7.50 करोड़ रुपए की स्वर्णजडि़त प्रतिमा तैयार

वडोदरा में भगवान शिव की 7.50 करोड़ रुपए की स्वर्णजडि़त प्रतिमा तैयार

वडोदरा. शहर के सुरसागर तालाब में 111 फीट ऊंची भगवान शिव की सर्वेश्वर महादेव की आदमकद प्रतिमा को 7.50 करोड़ रुपए के खर्च से स्वर्णजडि़त करने का काम पूरा हो गया है।
महाशिवरात्रि पर प्रतिमा का अनावरण किए जाने से पहले प्रतिमा पर सफेद कपड़ा ढका गया। तेज हवा चलने से कपड़ा फटने पर लोगों ने दर्शन कर लिए। इस संबंध में वीडियो वायरल हुआ है।
प्रतिमा पर 16 किलो सोना चढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान सभा में इस प्रतिमा का उल्लेख किया और सोने से जडि़त होने के बाद प्रतिमा के दर्शन करने को आने का आश्वासन दिया था।

अष्टसिद्धि यंत्र पर निर्मित

तालाब के बीच में 111 फीट ऊंची प्रतिमा, प्लेटफार्म व खंभों का निर्माण अष्टसिद्धि यंत्र पर किया गया है। नींव से प्रतिमा तक का संपूर्ण ढांचा बनाने में अंक शास्त्र, ज्योतिष विज्ञान, ग्रह विज्ञान, रंग विज्ञान, स्पंदन शास्त्र, राशि-कुंडलियों का सहारा लिया गया है। ओडिशा के कारीगर राजेंद्र नायक व टीम ने प्रतिमा को स्वर्णजडि़त करने का काम किया है।

विधायक पटेल ने जताई थी इच्छा

क्षेत्रीय विधायक योगेश पटेल ने प्रतिमा को स्वर्णजडि़त करने की इच्छा जताई थी। उनकी इच्छा के अनुरूप यह कार्य पूरा किया गया है। फिलहाल प्रतिमा के नीचे के भाग में लगे खंभों पर पत्थर लगाने का काम जारी है।