6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women Safety in Ahmedabad छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाएगी ‘शी टीम ‘

प्रशिक्षित महिला कर्मचारियों की बहुलता वाली टीमें शहर के जोन-1 और सात के थाना क्षेत्रों में हुई कार्यरत, शहर पुलिस कंट्रोलरूम के १०० नंबर और अभयम हेल्पलाइन १८१ पर फोन करते ही मदद को पहुंचेगी टीम

2 min read
Google source verification
SHE Team

Women Safety in Ahmedabad छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाएगी 'शी टीम '

अहमदाबाद. शहर में स्कूल-कॉलेज, ट्यूशन क्लासेज से आते और जाते समय यदि कोई युवती, महिला के साथ छेड़छाड़ करता है तो ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए अहमदाबाद शहर पुलिस ने विशेष 'शी टीम ' गठित की हैं। ये टीमें बच्चों और बुजुर्ग को भी मददरूप होंगी।
शहर के जोन-1 और जोन सात इलाके के थानों में 10 जुलाई से टीमें कार्यरत हो गई हैं। सुबह से लेकर शाम तक चौबीस घंटे ये टीम शहर के स्कूल, कॉलेज, होस्टल, पीजी होस्टल, बगीचे और रिवरफ्रंट पर गश्त कर रही हैं। इसकी खाशियत ये है कि सात सदस्यों वाली इस टीम में पांच महिलाएं हैं। जिसमें एक पीएसआई, चार महिला पुलिसकर्मी और दो पुरुष पुलिस कर्मचारी हैं। पुरुष कर्मचारियों को हीमेन कहा जाता है। सभी को ऐसे समय पर किस प्रकार से कार्य करना है, और आरोपियों से कैसे निपटना है और कार्रवाई करनी है,उसकी विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है।
शहर पुलिस कंट्रोलरूम के हेल्पलाइन नंबर 100 और अभयम् हेल्पलाइन नंबर १८१ पर फोन करते ही ये टीम तत्काल मदद को पहुंचेगी। यदि पीडि़त महिला, युवती अपना नाम छिपाना चाहती है तो उसका नाम जारी किए बिना खुद ये टीम शिकायतकर्ता बनते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।
सेक्टर एक के संयुक्त पुलिस आयुक्त अमित विश्वकर्मा ने बताया कि जोन वन और जोन सात से इसकी शुरूआत की गई है। चरणबद्ध रूप से शहर के सभी जोन और सभी थानों में ये टीमें कार्यरत होंगीं। फिलहाल ये टीमें सोला, वस्त्रापुर, घाटलोडिया, नवरंगपुरा, नारणपुरा, गुजरात यूनिवर्सिटी, वाडज और रिवरफ्रंट थानों में और जोन सात के सेटेलाइट, वेजलपुर, सरखेज, आनंदनगर, वासणा, पालडी और एलिसब्रिज थानों में कार्यरत की गई हैं।
ये टीमें जहां महिलाओं, युवतियों के साथ छेड़छाड़ की संभावना हो सकती है ऐसे कॉलेज, सिनेमाघर, वृद्धाश्रम, स्कूल, कॉलेज, मॉल, बगीचों, सब्जी मंडियों के आसपास जाकर महिलाओं, युवतियों को टीम की जानकारी दे रही है। उन्हें अभयम मोबाइल एप्लीकेशन और कैसे वे मदद प्राप्त कर सकती हैं उसके बारे में अवगत करा रही हैं।
शहर में रखी जाएंगीं शिकायत पेटी
जल्द ही शहर के अलग अलग इलाकों में महिलाओं की शिकायतें और उनकी परेशानियों को जानने और उसका निवारण करने के लिए स्कूल, कॉलेज, सब्जी मंडी, मॉल, बगीचों में शिकायत पेटियां भी रखी जाएंगीं। जिनमें मिलने वाली शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अलग हेल्पलाइन नंबर, एप बनाने का भी विचार
प्रारंभिक स्तर पर इसे मिलने वाले प्रतिभाव को देखते हुए आगे चलकर शहर पुलिस एवं राज्य सरकार एक अलग विशेष हेल्पलाइन नंबर और मोबाइल एप भी बनाने पर विचार कर रही है।