
Gujarat Junagadh Bhavnath Mela : जूनागढ़ भवनाथ मेला: ट्रैफिक समस्या दूर करने का रोड मैप तैयार
राजकोट . महाशिवरात्रि के अवसर पर जूनागढ़ में लगने वाले मेला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडऩे की संभावना को लेकर जूनागढ़ पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जूनागढ़ पुलिस रेंज डीआईजी और जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में ट्रैफिक के संबंध में व्यापक तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेला की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए खास कार्य योजना बनाई गई है जिसकी निगरानी जूनागढ पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह जाडेजा, स्थानीय खुफिया शाखा के पीआई एन आर पटेल, ए डिवीजन थाने के पीआई एम एम वाढेर, बी-डिवीजन थाने के पीआई आर एस पटेल, भवनाथ थाने के पीएसआई एम सी चुडास्मा, ट्रैफिक ब्रांच के पीएसआई पी जे बोदर समेत अन्य अधिकारी करेंगे।
ट्रैफिक बंदोबस्त के लिए अलग-अलग स्कीम तैनात किया गया है। आवश्यक चीजों का परिवहन करने वाले वाहन, आश्रम व अखाड़ों के वाहन, पदाधिकारियों व सरकारी अधिकारियों के वाहन, मंडलों के वाहन आदि के लिए पास की व्यवस्था की गई है। अधिक भीड़ होने पर पास वाले वाहनों को भी मेला क्षेत्र से बाहर रखे जाने का आदेश है। रोडवेज की मिनी बस और ऑटो रिक्शा भी भीड़ बढऩे की वजह से बंद रहेंगे। इन वाहनों को श्मशान तीन रासते तक मंजूरी दी गई है।
पास के बिना सोनापुरी श्मशान से आगे का प्रवेश बंद
मेला में बड़ी संख्या में लोगों के उमडऩे से वाहनों की संख्या का अंदाजा लगाया जा रहा है। प्रशासन ने मेला में वाहनों के प्रवेश के लिए पास की व्यवस्था की है। वहीं बगैर पास वाली गाडिय़ों को श्मशान तीन रास्ते से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इस मेला बंदोबस्त दौरान ट्रैफिक बंदोबस्त के लिए खास आयोजन किया गया है। प्रशासन की कोशिश की है कि वाहनों के कारण पैदल जाने वाले श्रद्धलुओं को किसी किस्म की परेशानी नहीं हो। वहीं मेला में बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग मजेवडी दरवाजा से लेकर भरडावाव तक चार निजी स्थानों समेत निचला दातार पार्किंग, वृद्धावस्थाा अपने घर के सामने और जिला पंचायत गेस्ट हाउस के सामने पार्किंग व्यवस्था समेत सात जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक विभाग के पीएसआई पी जे बोदर और स्टाफ की ओर से जूनागढ़ शहर समेत भावनाथ क्षेत्र के ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अलग पुलिस अधिकारी और पुलिस स्टाफ तैनात किए गए हैं।
Published on:
25 Feb 2022 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
