4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

GUJCET: गणित के प्रश्नों ने कराई दिमागी कसरत

बीई, बीफार्म में प्रवेश के लिए ली गई गुजकैट,सवा लाख ने दी परीक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Nagendra Singh

•

Updated: 23 Apr 2018, 11:23 PM IST

gujcet

अहमदाबाद. राज्य के डिग्री इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए सोमवार को ली गई गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (गुजकैट) में गणित के प्रश्नों ने विद्यार्थियों की जमकर दिमागी कसरत कराई।
गणित के प्रश्न इतने ज्यादा उलझाने वाले थे कि कई विद्यार्थी पूरे प्रश्न हल नहीं कर पाए। हालांकि भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रश्न सामान्य थे। जीवविज्ञान के प्रश्न भी थोड़े उलझाने वाले रहे। अहमदाबाद सहित राज्यभर में सोमवार को ली गई गुजकैट में सवा लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने शिरकत की।
परीक्षा सचिव आर.एच.जुडकिया ने बताया कि राज्यभर में कहीं से कोई नकल या अनियमितता का केस सामने नहीं आया है।
शहर के घाटलोडिया स्थित ज्ञानदा गल्र्स हाईस्कूल परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा देने वाले छात्र सूरज सिंह राजपूत ने कहा कि गणित के प्रश्न काफी उलझाने वाले और लंबे थे। जिसके चलते उन्हें हल करने के लिए एक घंटे का समय कम पड़ गया। भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रश्न काफी सरल थे। जेईई मैन्स की परीक्षा के पेपर से तुलना करें तो गुजकैट में काफी आसान प्रश्न पूछे गए ।
एक अन्य परीक्षार्थी ध्रुव वर्मा का भी कहना था कि गणित के प्रश्नों ने काफी दिमागी कसरत कराई। वह कुछ प्रश्न हल भी नहीं कर पाए। जबकि भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रश्न सामान्य थे।

परीक्षा देने वाले छात्र सूरज सिंह राजपूत ने कहा कि गणित के प्रश्न काफी उलझाने वाले और लंबे थे। जिसके चलते उन्हें हल करने के लिए एक घंटे का समय कम पड़ गया। भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रश्न काफी सरल थे। जेईई मैन्स की परीक्षा के पेपर से तुलना करें तो गुजकैट में काफी आसान प्रश्न पूछे गए ।
एक अन्य परीक्षार्थी ध्रुव वर्मा का भी कहना था कि गणित के प्रश्नों ने काफी दिमागी कसरत कराई। वह कुछ प्रश्न हल भी नहीं कर पाए। जबकि भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रश्न सामान्य थे।