25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ahmedabad News गुजरात में विदेशी विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने को विदेशों में रोड शो करने जाएंगे मंत्री-अधिकारी

Study in Gujarat, Road show, foreign country, Minister, Office, देश के अन्य शहरों में भी करेंगे रोड शो  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

nagendra singh rathore

•

Updated: 2 Jan 2020, 9:03 PM IST

Ahmedabad News गुजरात में विदेशी विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने को विदेशों में रोड शो करने जाएंगे मंत्री-अधिकारी

Ahmedabad News गुजरात में विदेशी विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने को विदेशों में रोड शो करने जाएंगे मंत्री-अधिकारी

अहमदाबाद. गुजरात में विदेशी विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाने के लिए गुजरात सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारी विदेशों में रोड शो करने के लिए जाएंगे। इसके अलावा देश के भी अन्य शहरों में रोड शो किया जाएगा।
शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव अंजू शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि गुजरात में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं हैं। इसका लाभ लेने के लिए देश ही नहीं विदेश के विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए गुजरात सरकार ने स्टडी इन गुजरात नाम से अभियान छेड़ा है। इस नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम में आईडी और वेबसाइट भी बनाई है। इस पर पंजीकरण भी शुरू हो गया है।
शिक्षामंत्री भूपेन्द्र सिंह चुड़ास्मा, आदिवासी विकास मंत्री गणपत सिंह वसावा, कृषि राज्यमंत्री जयद्रथ सिंह परमार, गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जाड़ेजा, प्राथमिक एवं उच्च शिक्षाराज्य मंत्री विभावरीबेन पटेल, प्रधान शिक्षा सचिव अंजू शर्मा प्रतिनिधि मंडल की सदस्य बनेंगीं। प्रतिनिधि मंडल १५ जनवरी को कुवैत, १७-१८ जनवरी को दुबई, १९-२० जनवरी को मस्कत, २१-२२ जनवरी को रियाद में रोड शो करेगा। इसके अलावा श्रीलंका, नेपाल, जिम्बाम्वे, बांग्लादेश, केन्या, इथोपिया, युगान्डा, भूटान में भी रोड शो किया जाएगा।
देश में २८ जनवरी को रांची में, 21 जनवरी को इंदौर में, 22 जनवरी को कलकत्ता में, 29 जनवरी को हैदराबाद में, 20 जनवरी को गुवाहाटी में, 28 जनवरी को पटना, नासिक, श्रीनगर में भी रोड शो किया जाएगा।
स्टडी इन गुजरात प्रोग्राम में गुजरात यूनिवर्सिटी, जीएनएलयू, जीएफएसयू, आईआईटी राम, पीडीपीयू, सेप्ट, गणपत यूनिवर्सिटी सहित राज्य की 22 सरकारी एवं निजी यूनिवर्सिटी और गुजरात कॉलेज, एल.डी इंजीनियरिंग, वीजीईसी कॉलेज शिरकत कर रहा है। इनके पदाधिकारी और प्रोफेसर इस रोड शो में शामिल होंगे।