4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गृह राज्यमंत्री बोले: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला

विशेष लोक अभियोजक की करेंगे नियुक्ति,जटिल मामले को सुलझाने पर पुलिस के कार्य को सराहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Nagendra Singh

•

Updated: 20 Apr 2018, 11:03 PM IST

MoS home jadeja

अहमदाबाद. गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा ने सूरत के पांडेसरा इलाके से 11 वर्षीय बच्ची के शव की बरामदगी, उसके साथ दुष्कर्म होने की घटना, शरीर पर ८० से अधिक चोट के निशान मिलने के जटिल मामले में जल्द न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को चलाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गुजरात उच्च न्यायालय से इस बाबत गुजारिश की जाएगी और मामले की पैरवी के लिए विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) की भी सरकार की ओर से नियुक्ति की जाएगी।
जाडेजा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होने इस जटिल मामले को सुलझाने पर गुजरात पुलिस, सूरत पुलिस और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों, कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि इसमें ४०० पुलिस कर्मचारी दिन रात जुटे थे। आखिरकार उन्होंने गुजरात सरकार और गुजरात की जनता की भावना को देखते हुए घटना के मूल तक पहुंचकर राजस्थान से मुख्य आरोपी हर्ष को पकडऩे में सफलता पाई है।
संबंध की पुष्टि के लिए होगी डीएनए जांच
आरोपी की पूछताछ में न सिर्फ बच्ची के साथ हुई दरिंदगी, उसकी हत्या के कारणों का पता चलेगा बल्कि बच्ची के शव बरामदगी के तीन दिन बाद एक अन्य महिला का शव भी उसी इलाके से बरामद होने के मामले से भी पर्दा उठेगा। पुलिस को शंका है कि महिला इसी बच्ची की मां है। बच्ची और मां दोनों की हत्या की गई। महिला और बच्ची का संबंध है या नहीं इसकी पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी।
आरोपी हर्ष शव बरामद हुए उस स्थल से दो से तीन किलोमीटर इलाके में ही रहता था। पुलिस ने इलाके के तीन से पांच किलोमीटर के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसके आधार पर काले रंग की कार पर शंका होने पर उसकी जानकारी निकाली तब जाकर कार मालिक का पता चला और कार मालिक से आरोपी की कड़ी मिली। इसी कार में हत्या करने के बाद शव को लेकर पांडेसरा के मैदान में फेंका गया होने की बात सामने आ रही है।