23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भावनगर मंडल की तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें 1 जून से नियमित रूप से चलेंगी

भावनगर. यात्रियों की सुविधा, उनकी बढ़ती मांग एवं ट्रेनों को मिल रहे उत्कृष्ट प्रतिसाद को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड द्वारा पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल की तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को अब जून से नियमित ट्रेनों के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है। भावनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी ने के अनुसार यह निर्णय मंडल रेल प्रबंधक दिनेश वर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से संभव हुआ है। इन ट्रेनों के नियमित संचालन से यात्रियों को पूर्व नियोजन में सुविधा होगी तथा किराए में कमी के कारण किफायती यात्रा का लाभ प्राप्त होगा।

2 min read
Google source verification
Three Pairs of Special Trains in Bhavnagar Division to Run Regularly from June 1st

फाइल फोटो।

किराए में कमी के कारण किफायती यात्रा का प्राप्त होगा लाभ

भावनगर. यात्रियों की सुविधा, उनकी बढ़ती मांग एवं ट्रेनों को मिल रहे उत्कृष्ट प्रतिसाद को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड द्वारा पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल की तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को अब जून से नियमित ट्रेनों के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
भावनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी ने के अनुसार यह निर्णय मंडल रेल प्रबंधक दिनेश वर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से संभव हुआ है। इन ट्रेनों के नियमित संचालन से यात्रियों को पूर्व नियोजन में सुविधा होगी तथा किराए में कमी के कारण किफायती यात्रा का लाभ प्राप्त होगा।
धोला-भावनगर टर्मिनस दैनिक पैसेंजर ट्रेन नं. 59239 धोला स्टेशन से सुबह 11.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12.50 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार भावनगर टर्मिनस दैनिक पैसेंजर ट्रेन नं. 59240 भावनगर टर्मिनस से दोपहर 1.15 बजे प्रस्थान कर 2.35 बजे धोला पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में सणोसरा, बजुड, सोनगढ़, सिहोर (गुजरात), खोडियार मंदिर, वरतेज एवं भावनगर परा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इनका परिवर्तन 1 जून से प्रभावी होगा।
गांधीग्राम-भावनगर टर्मिनस दैनिक पैसेंजर ट्रेन नं. 59231 गांधीग्राम से सुबह 6.35 बजे प्रस्थान कर सुबह 11.25 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी। यह परिवर्तन 2 जून से प्रभावी होगा। इसी प्रकार, भावनगर टर्मिनस-गांधीग्राम दैनिक पैसेंजर ट्रेन नं. 59232 भावनगर टर्मिनस से शाम 5 बजे प्रस्थान कर रात 9.55 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी। यह परिवर्तन 1 जून से प्रभावी होगा। यह ट्रेन मार्ग में वस्त्रापुर, सरखेज, बावला, धोलका, धंधुका, बोटाद, धोला, सिहोर (गुजरात) एवं भावनगर परा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
गांधीग्राम-बोटाद दैनिक पैसेंजर ट्रेन नं. 59237 गांधीग्राम से सुबह 9.15 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे बोटाद पहुंचेगी। इसी प्रकार, वापसी में बोटाद-गांधीग्राम दैनिक पैसेंजर ट्रेन नं. 59238 बोटाद से दोपहर 2.05 बजे प्रस्थान कर शाम 6.05 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में वस्त्रापुर, सरखेज, मोरैया, मटोडा, बावला, धोलका, गोधनेश्वर, कोठ गांगड, अरणेज, लोथल भुरखी, लोलीया, हडाला भाल, धोली भाल, रायका, धंधुका, तगडी, भीमनाथ, चंदरवा, जालिला रोड, सारंगपुर रोड एवं अलाऊ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। यह परिवर्तन 1 जून से प्रभावी होगा।