23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन: नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऊंझा में सौंफ में मिलाया जा रहा था जहरीला रंग

Action On Adulterators: गुजरात में मिलावट और नकली उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में आणंद से नकली खाद बनाने का अवैध कारोबार पकड़ा गया, जबकि ऊंझा में सौंफ को हरा और आकर्षक दिखाने के लिए रासायनिक रंग मिलाने का खुलासा हुआ। पुलिस और खाद्य विभाग ने लाखों का सामान जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
Ahmedabad News

AI Image-ChatGpt

Ahmedabad News: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने आणंद शहर के वडोद गांव के पास नकली खाद बनाने के एक काले कारोबार का पर्दाफाश किया। पुलिस ने बिना लाइसेंस तंबाकू के गोदाम में चल रहे इस अवैध उत्पादन केंद्र पर छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में कुल 18 लाख से ज्यादा का मुद्दामाल जब्त किया गया है। हेड कांस्टेबल प्रकाशभाई और कांस्टेबल मनोजकुमार को सूचना मिली थी कि वडोद-नापाड रोड पर बलियादेव मंदिर के पास स्थित एक तंबाकू के गोदाम में नकली खाद तैयार की जा रही है।

पुलिस ने की छापेमारी


पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान आरोपी रघुवीर सोलंकी मौके पर मौजूद मिला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भावनगर का रहने वाला है। पुलिस ने गोदाम और परिसर की तलाशी लेने पर वहां से बिना लाइसेंस का नकली खाद, खाद में मिलावट करने के लिए उपयोग में ली जाने वाली सामग्री, अलग-अलग ब्रांड की खाद से भरी 3454 बोरियां, खाद भरने के लिए 15090 खाली बोरियां, सिलाई करने की इलेक्ट्रिक मशीन, इलेक्ट्रिक वजन कांटा, मिक्सर मशीन तथा एक ट्रक बरामद किया।

दर्ज किया गया मामला


इस मामले में पहले वासद पुलिस स्टेशन में प्राथमिक जानकारी दर्ज की गई थी। इसके बाद आणंद के कृषि अधिकारी को मौके पर बुलाकर खाद के नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए। लैब रिपोर्ट में यह खाद बनावटी मिश्रित खाद साबित हुई, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की। आरोपी के खिलाफ वासद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

सौंफ में रासायनिक रंग मिलाने का हुआ भंडाफोड़


मसालों और सौंफ के कारोबार के लिए प्रसिद्ध ऊंझा में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। खाद्य एवं औषधि नियमन विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड ने यहां एक फैक्ट्री पर छापा मारकर सौंफ को हरा और अधिक आकर्षक बनाने के लिए उसमें रासायनिक रंग मिलाने के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने 3,548 किलोग्राम सौंफ और 140 किलोग्राम हरा रंग जब्त किया, जिसकी कुल कीमत करीब 3.30 लाख रुपए आंकी गई है।

जानें डिटेल्स


गांधीनगर की फ्लाइंग स्क्वॉड ने मेहसाणा जिले के ऊंझा स्थित गणपति क्लीनिंग फैक्ट्री में जांच की। जांच के दौरान पता चला कि सौंफ को बाजार में अधिक ताजा, हरी और आकर्षक दिखाने के लिए उसमें प्रतिबंधित रासायनिक रंग मिलाया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री संचालकों के पास खाद्य पदार्थों के उत्पादन और प्रोसेसिंग के लिए जरूरी फूड लाइसेंस भी नहीं था। यानी बिना अनुमति के यह पूरा कारोबार संचालित किया जा रहा था। टीम ने मौके से सौंफ और उपयोग किए जा रहे हरे रंग के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।