8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Trump road show: यहां झलकेगी बापू के जीवन की झलक

Trump road show, mahatma gandhi, Gandhi ashram, narendra modi, donald trump

2 min read
Google source verification
Trump road show: यहां झलकेगी बापू के जीवन की झलक

Trump road show: यहां झलकेगी बापू के जीवन की झलक

गांधीनगर. अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो के तहत काफिला सोमवार को गांधी आश्रम तक आएगा। इसके लिए गांधी आश्रम और इसके आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सड़कों के दोनों ओर बेरीकेड भी लगाए दिए गए हैं। इसके साथ ही सड़कों के दोनों तरफ महात्मा गांधी की जीवनी की झलक भी नजर आ रही है।
गांधी आश्रम के आसपास रहने वाले लोग डोनाल्ड ट्रम्प के स्वागत में आतुर नजर आ रहे हैं। सड़क के डिवाइडरों और दीवारों में भी पेन्टिंग्स हो चुकी हैं। सुभाषब्रिज मोदी और ट्रम्प के पोस्टर बैनरों से पाट दिया गया है। गांधी आश्रम और अभय घाट तक दीवारों को लाल रंग से रंग दिया गया। यह संभावना जताई जा रही है कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे ट्रम्प और मोदी का रोड शो अहमदाबाद एयरपोर्ट से होते हुए साबरमती गांधी आश्रम पहुंच सकता है। जहां पहले रोड शो नौ किलोमीटर तक होने को लेकर प्रशासन दावा कर रहा था, लेकिन अहमदाबाद महानगरपालिका आयुक्त विजय नेहरा ने यह ट्वीट के जरिए अहमदाबाद के लोगों से यह आह्वान किया है कि लोग 22 किलोमीटर के लंबे रोड शो में आएं और भारतीय कला संस्कृति और विश्व विविधता देखें।
महात्मा गांधी ने देश की आजादी के आंदोलन की शुरुआत गांधी आश्रम से ही की थी। इसके लिए यह आश्रम देश दुनिया के लिए अहम स्थल माना जाता है। गुजरात आने वाली महान हस्तियां साबरमती आश्रम जरूर आती हैं। मौजूदा समय में सुभाषब्रिज सर्कल से लेकर गांधी आश्रम तक महात्मा गांधी की जीवनी की झलक नजर आ रही है। महात्मा गांधी के बचपन, बैरिस्टर की वेशभूषा, दक्षिण अफ्रीका में ट्रेन में सफर में महात्मा गांधी से हुई बदसलूकी, पगड़ी में महात्मा गांधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा, सरदार पटेल के साथ महात्मा गांधी और नमक सत्याग्रह आंदोलन की प्रतिकृतियों की झांकी सजाई गई है।
उधर, गांधी आश्रम के निकट सोसायटी में रहने वाले जनेश बढिय़ा, धवल बढिय़ा और नरेन्द्र गोहिल काफी खुश नजर आ रहे हैं। वे कहते हैं कि इन दिनों उनके यहां का नजारा ही बदल गया है। दीपावली जैसी माहौल नजर आ रहा है। जब भी कोई भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष साबरमती आश्रम आता है तो उन्हें देखने का मौका मिलता है। इस बार शायद ट्रम्प को भी देखने का मौका मिले।