3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजकोट जिले में कोरोना से ग्राम पंचायतों के दो सचिवों की मौत

50 संक्रमित

less than 1 minute read
Google source verification
राजकोट जिले में कोरोना से ग्राम पंचायतों के दो सचिवों की मौत

राजकोट जिले में कोरोना से ग्राम पंचायतों के दो सचिवों की मौत

राजकोट. जिले में कोरोना संक्रमण बढऩे के साथ ही ग्राम पंचायतों के दो सचिवों की मौत हो गई और 50 सचिव कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
सूत्रों के अनुसार राजकोट जिला तलाटी कम मंत्री मंडल की ओर से अधिकारिक जानकारी देते हुए बताया गया है कि कोरोनाग्रस्त तलाटी कम मंत्री (ग्राम सचिव) में से राज समढियाला गा्रम पंचायत की सचिव अंजु शर्मा और खोखडदड ग्राम पंचायत के सचिव जयेश डाभी की मौत हो गई।
इनके साथ ही पिछले 15 दिनों में राजकोट जिले की राजकोट तहसील में 14, विंछिया में 8, लोधिका में 4, जामकंडोरणा में 5, जसदण में 3, गोंडल में 5, कोटडा सांगाणी में 3, पडधरी में 3, जेतपुर में 1, धोराजी-उपलेटा तहसील में 4 सहित 11 सेंटरों के 50 ग्राम पंचायतों के सचिव कोरोना संक्रमित हुए हैं। जानकारी के अनुसार अस्पतालों में बेड खाली नहीं होने के कारण यह सभी होम आइसोलेशन में हैं, इनमें से 8-10 की तबीयत नाजुक बताई गई है।

राजकोट में 24 घंटे में 67 मरीजों की मौत

राजकोट. सोमवार सवेरे 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में कोरोनाग्रस्त 67 मरीजों की मौत हुई है।
सूत्रों के अनुसार शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में ्रशहर व जिले के भर्ती कोरोनाग्रस्त 67 मरीजों ने सोमवार सवेरे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में दम तोड़ा है।

Story Loader