24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Union Territories Daman-Diu और Dadra Nagar Haveli का होगा विलय

-Union Territory, Daman, Diu, Dadra Nagar Haveli, merger, Union govt

less than 1 minute read
Google source verification
Union Territories Daman-Diu और Dadra Nagar Haveli का होगा विलय

Union Territories Daman-Diu और Dadra Nagar Haveli का होगा विलय

अहमदाबाद. गुजरात के पास स्थित दो केन्द्र शासित प्रदेश -दमण-दीव तथा दादरा नगर हवेली का विलय होगा। इस संबंध में संसद में अगले सप्ताह विधेयक पेश किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में जानकारी दी कि दादरा व नगर हवेली और दमन व दीव (केन्द्र शासित प्रदेशों का विलय) विधेयक 2019 अगले सप्ताह प्रस्तावित सरकारी कार्यसूची का हिस्सा है। बताया जाता है कि बेहतर प्रशासनिक कार्य के लिए इन दोनों केन्द्र शासित प्रदेशों का विलय होगा। फिलहाल दोनों केन्द्र शासित प्रदेशों के अलग-अलग बजट व सचिवालय हैं। दादरा नगर हवेली में सिर्फ एक जिला है वहीं दमण व दीव में दो जिले हैं।
ये दोनों केन्द्र शासित प्रदेश गुजरात के समुद्री किनारे से भीतर समुद्र में स्थित है। दमण गुजरात के दक्षिणी हिस्से में है वहीं दीव गुजरात में सौराष्ट्र तट पर है। दमण-दीव वर्ष 1961 में गोवा का हिस्सा था और वर्ष 1987 में यह गोवा से अलग होकर दीव-दमण बना। दमण दीव का प्रशासनिक मुख्यालय दमण है वहीं दादरा नगर हवेली का प्रशासनिक मुख्यालय सिलवासा है।
केन्द्र सरकार ने तीन महीने पहले जम्मू-कश्मीर को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने का निर्णय लिया था।