6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद शहर में सरपट दौड़ीं सिटी बसें, मास्क में दिखे यात्री

Unlock 1.0, Ahmedabad, Ahmedabad news, Covid, AMTS, BRTS, Bus service, Social distancing, Mask बस स्टैंडों और बस के अंदर भी भी देखने को मिली सोशल डिस्टेंसिंग  

2 min read
Google source verification
अहमदाबाद शहर में सरपट दौड़ीं सिटी बसें, मास्क में दिखे यात्री

अहमदाबाद शहर में सरपट दौड़ीं सिटी बसें, मास्क में दिखे यात्री

अहमदाबाद. लॉकडाउन के चलते थमे सिटी बसों के पहिए सोमवार को अनलॉक के पहले चरण के शुरू होते ही फिर से चल पड़े। शहर में एएमटीएस और बीआरटीएस बसें सड़कों पर सरपट दौड़तीं दिखाई दीं।
कोरोना के चलते एक बदलाव भी इन बसों में सफर करने वाले लोगों के अंदर देखने को मिला। वे ज्यादा सतर्क नजर आए। शहर की एएमटीएस और बीआरटीएस बसों में भी लोग एक दूसरे से दूरी बनाकर बैठे नजर आए। यहां सोशल डिस्टेंसिंग बसों के अंदर तो देखने को मिली ही इसके साथ-साथ एएमटीएस के बस स्टैंड और बीआरटीएस स्टैंड पर भी दिखाई दी।

एएमटीएस बसों में 32 सवारियों की सीट होती है, लेकिन सभी बसों में सिर्फ आधी सीटों पर ही यानि 16 सीटों पर ही यात्रियों ने सवारी की। अधिक यात्री नहीं बैठे। सभी सवारियों ने चेहरे पर मास्क भी पहना हुआ था। बिना मास्क के किसी यात्री को यात्रा नहीं दी गई।
कंटेनमेंट जोन के अलावा पूरे शहर में सोमवार से 300 से अधिक एएमटीएस बसें और 125 से अधिक बीआरटीएस बसें दौडीं।
बसों को शुरू करने से पहले उन्हें सेनेटाइज किया गया। इतना ही नहीं एएमटीएस और बीआरटीएस बस स्टैंडों को भी सेनेटाइज किया गया।