8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व राज्यमंत्री दिवंगत ताराचंद छेड़ा की प्रतिमा का अनावरण

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. नीमा आचार्य ने किया

less than 1 minute read
Google source verification
पूर्व राज्यमंत्री दिवंगत ताराचंद छेड़ा की प्रतिमा का अनावरण

पूर्व राज्यमंत्री दिवंगत ताराचंद छेड़ा की प्रतिमा का अनावरण

भुज. कच्छ जिले की मुंद्रा तहसील के कांडागरा गांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. नीमा आचार्य ने पूर्व कुटीर उद्योग राज्यमंत्री दिवंगत ताराचंद छेड़ा late Tarachand Chheda की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया।
कच्छी वीसा ओसवाल जैन महाजन वाड़ी में प्रतिमा का अनावरण करने के बाद ताराचंद छेड़ा की छठी मासिक पुण्यतिथि पर उन्होंने ताराचंद छेड़ा की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि सेवा एक व्यक्ति नहीं करता बल्कि पूरा परिवार उससे जुड़ा होता है, जीव मात्र की सेवा ही श्रेष्ठ धर्म है।
उन्होंने पूर्व राज्यमंत्री दिवंगत ताराचंद छेड़ा की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मोरबी में ब्रिज हादसे में मृत लोगों को मौन रहकर श्रद्धांजलि दी। मांडवी-मुंद्रा के विधायक वीरेंद्रसिंह जाडेजा, मुंद्रा-बारोई नगर पालिका के अध्यक्ष किशोर परमार, संस्था के अध्यक्ष देवचंद छेड़ा, दानदाता परिवार के मूलजी रणशी छेड़ा, शामजी लीलाधर छेड़ा, जगशी चांपशी छेड़ा के अलावा धीरज छेड़ा, जिगर छेड़ा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।