29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Video News: जमीन, फ्लैट बेचने के नाम पर लगाई 41 करोड़ की चपत, 3 गिरफ्तार

ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई करते हुए दंपती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कई और लोगों को चपत लगाने की आशंका।

Google source verification

Ahmedabad. शहर में जमीन और फ्लैट बेचने के नाम पर अन्य जमीन दलालों व लोगों को 41 करोड़ रुपए की चपत लगाने का मामला शहर क्राइम ब्रांच में दर्ज हुआ है। इस मामले की जांच करते हुए शहर पुलिस की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने संलिप्त दंपती सहित तीन लोगों को ठगी के मामले में गिरफ्तार किया।

ईओडब्ल्यू शाखा के तहत थलतेज के मयूर ठक्कर ने इस मामले में साइंस सिटी रोड पर रहने वाले मितेश पटेल, उसकी पत्नी मोक्षा पटेल और भाई प्रतीक पटेल के विरुद्ध ठगी एवं विश्वासघात का मामला 26 मार्च को दर्ज कराया है। आरोप है कि मितेश ने एक सितंबर 2021 से 31 मई 2025 के दौरान उसके चाचा की सोला क्षेत्र में स्थित एक जमीन को बेचने के नाम पर उनके पास से 64 करोड़ रुपए नकद और बैंक के जरिए 4.87 करोड़ रुपए ले लिए, लेकिन इसके बावजूद जमीन का सौदा नहीं किया।

दबाव डालने पर अन्य संपत्ति बेचकर और नकद देकर कुल 27.86 करोड़ रुपए ही लौटाए, बकाया 41 करोड़ रुपए नहीं लौटाकर विश्वासघात एवं ठगी की है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी गई। ईओडब्ल्यू टीम ने जांच करते हुए इस मामले में लिप्त तीनों ही आरोपियों को धर दबोचा है।

कई और लोगों को ठगने की आशंका ईओडब्ल्यू के तहत आरोपियों की ओर से कई और लोगों को इस प्रकार से चपत लगाने की आशंका है। इस मामले में कुछ और शिकायतें भी मिली हैं, उनकी जांच की जा रही है।