28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Video News: बोनट में बाइक फंसने पर भी कार न रोकने वाला चालक गिरफ्तार

Ahmedabad. शहर के सरखेज-गांधीनगर (एसजी) हाइवे पर शुक्रवार सुबह बाइक को टक्कर मारने के बाद बोनट में बाइक फंसने के बाद भी कार नहीं रोकने वाले कार चालक को सरखेज गांधीनगर-2 ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम रोहन पटेल (31) है जो थलतेज में सुरधारा सर्कल के […]

Google source verification

Ahmedabad. शहर के सरखेज-गांधीनगर (एसजी) हाइवे पर शुक्रवार सुबह बाइक को टक्कर मारने के बाद बोनट में बाइक फंसने के बाद भी कार नहीं रोकने वाले कार चालक को सरखेज गांधीनगर-2 ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम रोहन पटेल (31) है जो थलतेज में सुरधारा सर्कल के पास मणिचंद्र सोसाइटी में रहता है और मैटल ट्रेडिंग का व्यापारी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लाल रंग की कार से बाइक चालक कमलेश पाणखाणिया (47) की बाइक को टक्कर मार दी। उछलकर गिरने से जख्मी कमलेश को पहले उपचार के लिए सोला सिविल अस्पताल में फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके सिर, माथा, सीने और कमर के हिस्से में तथा दोनों पैरों में चोट आई। घटना के बाद फरार हुए आरोपी कार चालक के विरुद्ध कमलेश की पत्नी नेहलबेन ने प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस ने वायरल हुए वीडियो और सरखेज- गांधीनगर हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी कार चालक की कार की पहचान की। उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पता चिन्हित करने के बाद चालक को चिन्हित किया और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बाइक को टक्कर मारने के बाद कार को नहीं रोका। वह भी तब जब कार के बोनट के हिस्से में बाइक फंस गई थी। फिर भी वह काफी दूर तक उसे घसीटते हुए कार चलाता रहा और लोगों के चिल्लाने और पीछा करने पर उसने कार को रोका। बाइक को निकालने के बाद कार लेकर फरार हो गया। इसका वीडियो वायरल हुआ था।