4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विजयादशमी: अहमदाबाद में रावण दहन, देखने को उमड़ी भीड़

vijayadashami 2023 in Ahmedabad, Ramleela, Ravan k putale ka dahan -साबरमती रेलवे फुटबॉल मैदान पर चला सबसे ऊंचा 61 फीट का रावण, नागरवेल, खोखरा में रामलीला के साथ रावण दहन देखने पहुंचे के हजारों लोग

2 min read
Google source verification
विजयादशमी: अहमदाबाद में रावण दहन, देखने को उमड़ी भीड़

विजयादशमी: अहमदाबाद में रावण दहन, देखने को उमड़ी भीड़

Ahmedabad. विजयादशमी महोत्सव पर मंगलवार को शहर के शहर के नागरवेल इलाके में और खोखरा रेलवे कोलोनी में रामलीला के मंचन के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। भव्य आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन किया गया।

श्री भालकेश्वर सेवा समिति ट्रस्ट के दशहरा महोत्सव मंडल के अध्यक्ष चरण सिंह राजपूत ने बताया कि रामलीला अंतिम दिन मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंचे थे। विजयादशमी महोत्सव पर 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले को भव्य आतिशबाजी के बीच जलाया जाएगा।विजयादशमी महोत्सव समिति नागरवेल के पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह के तहत 50 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। आतिशबाजी की गई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उमड़े। इससे पहले रामलीला के मंचन को देखने के लिए नागरवेल में भारी भीड़ उमड़ी।

हरे कृष्ण मंदिर भाडज में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। इससे पूर्व भगवान राम के जीवनचरित्र का मंचन भी किया गया। इसके अलावा इस्कॉन मंदिर में, कर्णावती क्लब में भी रावण के पुतले का दहन किया गया। शहर में सबसे ऊंचा 61 फीट के रावण के पुतले का दहन साबरमती रेलवे फुटबॉल मैदान पर किया गया।

Story Loader