6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: क्राइम ब्रांच कार्यालय के पास मृत मिली युवती के पीआई से थे प्रेम संबंध

आत्महत्या करने की आशंका, डॉक्टर के पैनल से कराया पोस्टमार्टम, सुसाइड नोट, डायरी मिली

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad: क्राइम ब्रांच कार्यालय के पास मृत मिली युवती के पीआई से थे प्रेम संबंध

Ahmedabad: क्राइम ब्रांच कार्यालय के पास मृत मिली युवती के पीआई से थे प्रेम संबंध

अहमदाबाद शहर के क्राइम ब्रांच कार्यालय के पास से मृत हालत में मिली युवती के क्राइम ब्रांच के इकॉनोमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) के पुलिस निरीक्षक (पीआई) के साथ प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। इस मामले में गायकवाड़ हवेली पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

प्रभारी एसीपी हिरेन्द्र चौधरी ने संवाददाताओं को बताया कि मृतक की पहचान डॉ.वैशाली जोशी (32) के रूप में की गई है। यह मूलरूप से खेड़ा जिले के डेभारी गांव की रहने वाली थी। शिवरंजनी इलाके में पीजी में रहग रही थी। पांच साल से डॉक्टर के रूप में प्रेक्टिस कर रही थी। उसके पास से एक सुसाइड नोट और डायरी मिली है।

प्राथमिक जांच और सुसाइड नोट में किए गए उल्लेख के तहत सामने आया है कि युवती के क्राइम ब्रांच की ईओडब्ल्यू के पीआई बी के खाचर के साथ पांच साल से प्रेम संबंध थे। थोड़े समय से मनमुटाव था। इससे वह तनाव में थी। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। युवती का डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

सुसाइड नोट में युवती ने अपना अंतिम संस्कार पीआई खाचर के हाथों से कराने की भी बात लिखी है। युवती ने इंजेक्शन लेकर आत्महत्या की होने की बात सामने आई है। घटना के बाद से ही पीआई खाचर फरार हैं।