5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूथ कांग्रेस ने किया ज्ञान सहायक योजना का विरोध

पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

less than 1 minute read
Google source verification
यूथ कांग्रेस ने किया ज्ञान सहायक योजना का विरोध

यूथ कांग्रेस ने किया ज्ञान सहायक योजना का विरोध

अहमदाबाद. गुजरात प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से शनिवार को शहर के खोखरा सर्कल के निकट मंदिर में हवन कर ज्ञान सहायक योजना का विरोध किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई को हिरासत में भी लिया।

गुजरात प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री गौरांग मकवाणा के अनुसार इस योजना के लागू किए जाने से उन युवाओं का परिश्रम बेकार चला गया जो लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। इस योजना के तहत करार के आधार पर शिक्षकों की भर्ती होगी। जबकि कांग्रेस की ओर से शिक्षकों की स्थायी भर्ती किए जाने की मांग की जा रही है जिसे लेकर यह विरोध किया जा रहा है। पुलिस ने हवन में शामिल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। अहमदाबाद शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विशालसिंह गुर्जर के अनुसार वर्तमान में बेरोजगारी की दर काफी बढ़ गई है। सरकार रिक्त पदों पर भर्ती नहीं करती है जिससे विद्याथिर्यों का परिश्रम बेकार चला जाता है। उन्होंने इस योजना को रद्द कर सरकार से शिक्षकों की स्थायी भर्ती करने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के महासचिव जयमीन सोनार, हेमल पटेल, पार्थ कोष्टी और यश चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।