जान जाते बची
दाहोद/आणंद. दाहोद स्थित जीआईडीसी के समीप चाइनीज डोर से एक युवक का गला कट गया और उसकी जान जाते बच गई। वहीं आणंद शहर व जिले में पुलिस ने चाइनीज डोर के साथ चार लोगों को पकड़ा है।
दाहोद के बाजार में बिकने वाली चाइनीज डोर वाहन चालकों व पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। शहर की जीआईडीसी के समीप चाइनीज डोर से एक युवक का गला कटने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने युवक के गले पर 16 टांके लगाए।
आणंद : चाइनीज डोर के साथ 4 को पकड़ा
आणंद. शहर व जिले में प्रतिबंधित चाइनीज डोरी के साथ पांच युवकों को पुलिस टीमों ने पकड़ा है।
पुलिस ने आणंद शहर में 100 फीट रोड पर 750 रुपए की चाइनीज डोर की 5 फिरकी के साथ कणजरी निवासी हितेश चावड़ा को पकड़ा। पेटलाद शहर पुलिस ने पेटलाद तहसील के जोगण शाहपुर बस स्टेंड के समीप रहने वाले भाविन ठाकोर को 900 रुपए की चाइनीज डोर की 6 फिरकियों सहित पकड़ा।
पुलिस ने बोरसद तहसील के पिलोदरा गांव निवासी अजय पढियार को 450 रुपए की चाइनीज डोर की 3 फिरकियों के साथ पकड़ा। खंभात ग्रामीण पुलिस ने गश्त के दौरान जलुघ गांव के चौराहे के समीप रहने वाले सोहिलकुमार वाघरी को 200 रुपए की चाइनीज डोर की एक फिरकी सहित पकड़ा।
जामनगर व मोडासा में चाइनीज डोर जब्त
जामनगर/शामलाजी. जामनगर शहर व अरवल्ली जिले के मोडासा क्षेत्र में पुलिस ने चाइनीज डोर जब्त की है।
जामनगर शहर में एलसीबी की टीम ने नवागाम घेड के एक व्यापारी प्रवीणचंद्र मकवाणा की दुकान से चाइनीज डोर की 110 रील जब्तकर व्यापारी को पकड़ा।
इसी प्रकार अरवल्ली जिले के मोडासा ग्रामीण थाने की टीम ने चाइनीज डोर बेच रहे विवेक व वसंत डाभी के कब्जे से 21900 रुपए की चाइनीज डोर जब्तकर दोनों को पकड़ा है।