अजमेर

Ajmer- लाखों गायत्री मंत्र से गूंजा अजमेर का यह क्षेत्र, सवा छह लाख जप किए

कार्यसिद्ध बालाजी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह

less than 1 minute read
May 26, 2023
Ajmer- लाखों गायत्री मंत्र से गूंजा अजमेर का यह क्षेत्र, सवा छह लाख जप किए

अजमेर. रामगंज स्थित कार्यसिद्ध बालाजी मंदिर में चल रहा प्राण प्रतिष्ठा समारोह गुरुवार को हो गया। समारोह में हवन के दौरान सवा लाख गायत्री मंत्र के जाप किए गए। हवन में जोड़ों ने आहुतियां दी। इस दौरान पूरा मंदिर सनातन धर्म की जय के नारों से गूंज उठा। मंदिर में सुबह 10.15 बजे सवा लाख गायत्री मंत्रों का जाप प्रारंभ हुआ। इसके बाद मूर्तियों को धनवास कराया गया। भगवान दत्तात्रेय, शिव परिवार, राम दरबार, अम्बे माता, राधा-कृष्ण, महंत राजराजेश्वर गिरी, महंत मोहन गिरी, शनिदेव, भैरूजी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। यज्ञ की पूर्णाहुति की गई। इसके बाद महाआरती हुई। समारोह में मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जूना अखाड़े के संत सेवानंद गिरि भी शामिल हुए। हवन में हिमाचल से आए पं. अजीत मिश्रा, दिनेश, आचार्य संजय, आचार्य अंकुश, अजमेर के दिनेश, राजकुमार शर्मा, कमलेश दुबे, कृष्णा शर्मा, योगेश, धीरज ने सहयोग किया।
व्यंजनों का लगाया भोग
सागर मीणा ने बताया कि भगवान के पंचमेवों, दूध, दही, घी, मिष्ठान, कई तरह का अनाज अर्पित किया गया। कन्याओं, संतों, ब्राह्मणों और गुरुजनों का पूजन किया। महाआरती के बाद भण्डारे का आयोजन किया। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष महेन्द्र बंसल, रमेश लालवानी आदि मौजूद रहे।

Published on:
26 May 2023 11:59 am
Also Read
View All

अगली खबर