29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिलों-दिमाग में आनंदपाल- रात 3 बजे तेज रफ्तार कार ने पुलिस को छकाया

पुलिस के छह वाहन दौड़े पीछे-पीछे, अपराधियों की बजाय परिवार था कार में सवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nikhil Sharma

•

Updated: 24 Jul 2016, 7:37 AM IST

anandpal

anandpal

फरार कुख्यात अपराधी आनंदपाल को ढूंढ रही पुलिस की शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार ने खासी मशक्कत करा दी। कार को जिला पुलिस की छह गश्ती जीपों ने देर रात 3 बजे बमुश्किल काबू किया। कार सवारों को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

हुआ यूं कि आनंदपाल के लिए मदार नाके पर ए ग्रेड नाकाबंदी लगाए पुलिसकर्मियों को रात 2.30 बजे एक लाल रंग की बिना नम्बरी कार आती दिखी। उन्होंने कार को रोकने का इशारा किया। नाके के पास आते ही चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और तेजी से कार को वहां से निकाल ले गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल गश्ती वाहन ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया।

पुलिस की जीप कार को ओवरटेक करने में नाकाम रही। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम को तेज रफ्तार कार के बारे में सूचना दे दी। आनंदपाल की तलाश में रातों को जाग रही पुलिस कार के शहर में घुस आने की सूचना पाकर अलर्ट हो गई। तुरंत आसपास के थानों से वाहन दौड़ पड़े।

मार्टिण्डल ब्रिज के पास कार को रोकने की कोशिश की लेकिन बेकार रही। आगे-आगे कार और उसके पीछे पुलिस की छह गाडि़यों की दौड़। रात को सड़क सूनी होने के कारण कार चालक ने रफ्तार कम नहीं की। कार गांधी भवन चौराहे से पृथ्वीराज मार्ग की ओर मुड़ गई। पुराने फायर स्टेशन के सामने पुलिस ने जैसे-तैसे कार को रोका।

बिफर पड़ी महिला

कार को रोकते ही एकबारगी पुलिस ने राहत की सांस ली क्योंकि कार में कोई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग नहीं बल्कि एक परिवार सवार था। चालक की बगल में बैठी महिला से पुलिस ने पूछताछ की तो वह बिफर पड़ी। करीबन पचास से ज्यादा पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे। महिला को काफी मुश्किल से समझाकर कार में बैठाया। साथ में एक महिला कांस्टेबल भी थी। रात साढ़े तीन बजे उन्हें अलवर गेट थाने लाया गया।

नशे में था

थाने में पुलिस ने कार चालक की ब्रीथ एेनेलाइजर से जांच कराई। उसका शराब के नशे में होना पाया गया। पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शनिवार सुबह उसे जमानत पर छोड़ दिया।