
mdsu
बीएसटीसी की द्वितीय काउंसलिंग के लिए रविवार से विकल्प भरने की शुरुआत होगी। अभ्यर्थी 27 जुलाई 2016 तक महाविद्यालयों/संस्थानों के लिए ऑनलाइन विकल्प भर सकेंगे। प्रथम काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को भी वापस विकल्प भरने जरूरी होंगे।
बीएसटीसी के समन्यवक प्रो.बीपी सारस्वत ने बताया कि द्वितीय काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है। 22 नए कॉलेज को सम्बद्धता दी गई है। साथ ही दो महाविद्यालयों की सीटों में वृद्धि की गई है। वर्तमान में 3 हजार 822 सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों को अभ्यर्थी के सुविधार्थ वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि द्वितीय काउंसलिंग में वे सभी अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने इस वर्ष बीएसटीसी प्रवेश पूर्व परीक्षा दी है।
जिन अभ्यर्थियों ने महाविद्यालय आवंटन के बावजूद किसी भी महाविद्यालय में रिपोर्टिंग नहीं की है, वे अभ्यर्थी भी काउंसलिंग के लिए विकल्प दे सकते हैं। द्वितीय काउंसलिंग के बाद कॉलेज आवंटन की सूचना 29 जुलाई को वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
अभ्यर्थियों को वेबसाइट से आवंटन पत्र से निकाल कर 3 अगस्त तक आईसीआईसीआई बैंक में शुल्क जमा करवाना होगा। इसके बाद वे 4 अगस्त तक महाविद्यालय में रिपोर्टिंग कर सकेंगे।
Published on:
24 Jul 2016, 7:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.