25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर डिस्कॉम में बम्पर प्रमोशन, एक ही दिन 50 अधिकारी एवं कर्मचारी पदोन्नत

कर्मचारी एवं श्रमिक संघो ने व्यक्त किया आभार

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम में जुलाई का अंतिम दिन कर्मचारियों के लिए खुशियां लेकर आया। निगम ने एक ही दिन में 50 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति दी है। इनमें 2 उपनिदेशक कार्मिक,2 सहायक अभियंता सहित कुल 50 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं। निगम के कर्मचारी संगठनों एवं श्रमिक संघों ने प्रबन्ध निदेशक वी.एस. भाटी का आभार व्यक्त किया है। प्रबन्ध निदेशक वी.एस. भाटी ने बताया वादे के अनुरूप कर्मचारियों एवं अधिकारियों को तय समय पर पदोन्नति दी गई है।

डीपीसी कर 2 उपनिदेशक कार्मिक, 2 सहायक अभियंता एवं 46 मंत्रालयिक कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया। डीपीसी के तहत 2 उपनिदेशक कार्मिक, 2 सहायक सचिव, 12 प्रशासनिक अधिकारी (नॉन टीएसपी),3 प्रशानिक अधिकारी (टीएसपी),14 अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ( नॉन टीएसपी), 2 अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (टीएसपी), 3 सहायक प्रशासनिक अधिकारी (नॉन टीएसपी) 2 सहायक प्रशासनिक अधिकारी (टीएसपी),7 वाणिज्य सहायक प्रथम (नॉन टीएसपी),1 वाणिज्य सहायक प्रथम (टीएसपी),1 वाणिज्य सहायक द्धितीय (टीएसपी) एवं 2 सहायक अभियंता (सिविल) सहित कुल 50 पदों पर डिस्कॉम ने अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नोति दी है।

भाटी ने इस मौके पर कहा कि भविष्य में भी पदोन्न्ति का दौर जारी रहेगा, सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निगम हित में इसी तरह कार्य करते रहे।

read more: निलंबित अधिकारी की जांच सौंपी कनिष्ठ अधिकारी को