अजमेर.अजमेर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक कर्मचारियों को 15 वां वेतनमान के बकाया करोड़ों रुपए के एरियर पर बैंक प्रबन्धन द्वारा कुंडली मारने और उनका भुगतान arrear payment नहीं देने के मामले को जिला कलक्टर द्वारा गंभीरता से लेने और मामले की जांच शुरु करने के अब सीसीबी बैंक प्रबन्धन भी हरकत में आ गया है। बैंक प्रबन्धन ने कर्मचारियों के बकाया एरियर का मामला बैंक की बोर्ड बैठक के जरिए निपटाने के लिए तिथि निर्धारित कर दी है। इसका एजेंडा तैयार किया जा रहा है। बोर्ड बैठक 24 दिसम्बर CCB board meeting को होगी। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी देते इसे सहकारिता विभाग को भेजा जाएगा। वहीं जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार हरीश सिवासिया से मामले की रिपोर्ट तलब की है। सिवासिया की जांच जारी है।