
मृतक देशराज उर्फ कालूराम। फाइल फोटो पत्रिका
Ajmer Road Accident : अजमेर के सराधना में एक दर्दभरी स्टोरी। अभी हाथों की मेहंदी का रंग फीका भी नहीं पड़ा था कि क्रूर काल ने सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाकर नई जिंदगी शुरू करने वाली नवविवाहिता पूजा की दुनिया उजाड़ दी। पति के साथ पीहर जा रही पूजा ने कभी नहीं सोचा था कि जिस हाथ को थामकर उसने जीवनभर साथ चलने का वादा किया, वह हाथ इतनी जल्दी हमेशा के लिए छूट जाएगा।
मसूदा क्षेत्र के ग्राम श्योपुरा निवासी देशराज उर्फ कालूराम (27) पत्नी पूजा के साथ मंगलवार शाम ससुराल लीडी जा रहा था। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डूमाडा पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मांगलियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
देशराज की हालत गंभीर होने से उसे भर्ती कर लिया गया। उसने उपचार के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। एएसआई श्रवण चौधरी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि देशराज और पूजा की शादी 27 अप्रेल को हुई थी। घर-आंगन में गूंज रही शहनाइयों की खुशियां के बीच अचानक मातम पसर गया। युवक की मौत से श्योपुरा और लीडी गांव में शोक की लहर छा गई।
अजमेर. एक तीन साल की मासूम बच्ची गुरुवार शाम परिवार से बिछड़कर नला बाजार क्षेत्र में भटकती मिली। सदर कोतवाली थाना पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित थाने पहुंचाकर उसके परिजनों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत और पुलिस की सतर्कता के बाद बच्ची को उसके परिवार से मिलवा दिया।
इससे पूर्व पुलिस ने बालिका से उसके घर और परिवार के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन वह सिर्फ अपना नाम “रिया” और अपनी मां का नाम बता सकी। सहायक उप निरीक्षक कैलाश चन्द ने दरगाह क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान परिजन दरगाह के सामने मिल गए। परिजनों ने बताया कि वह रामपुर से जियारत के लिए अजमेर आए हैं। दरगाह क्षेत्र में भीड़ में अचानक बच्ची नजरों से ओझल हो गई।
Updated on:
08 May 2026 01:43 pm
Published on:
08 May 2026 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
