8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update 8 May : भरतपुर-धौलपुर में चलेगी 40-60 KMPH गति से तूफानी हवाएं, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update 8 May : मौसम विभाग ने भरतपुर और धौलपुर जिले के लिए तीन घंटे की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40-60 KMPH की तेज गति से हवाएं चलेगी।

2 min read
Google source verification
Weather Update 8 May Bharatpur-Dholpur 40-60 KMPH speed blow Stormy winds IMD Orange alert issued for rain

फोटो पत्रिका

Weather Update 8 May : मौसम विभाग ने राजस्थान के 2 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया है। मौसम विभाग के अनुसार भरतपुर तथा धौलपुर जिले में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 40-60 KMPH गति से तूफानी हवाएं चलेगी। मौसम विभाग का आंकलन है कि 9 मई से हीटवेव का दौर शुरू हो जाएगा।

बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में दर्ज

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है। दिन में गर्मी के बाद दोपहर बाद आंधी-बारिश का सिलसिला चल रहा है। गुरुवार को दोपहर बाद अलवर, टोंक, दौसा, सवाईमााधोपुर और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बारिश हुई। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। वनस्थली (टोंक) में 4MM पानी बरसा।

सबसे ज्यादा बरसात दौसा में 14.2MM हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं दूसरी ओर कई जिलोें में गर्मी का असर दिखा। दिन के तापमान में बीते 24 घंटे में 7 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी गई। सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 45.1 डिग्री दर्ज किया।

तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, अलवर, सीकर, उदयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, प्रतापगढ़ के एरिया में गर्मी सामान्य से थोड़ी कम रही। इन शहरों में गुरुवार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

कल से हीटवेव का नया दौर शुरू

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने राज्य में 9 मई से हीटवेव (लू) का एक नया दौर शुरू होने और तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। मौसम केन्द्र ने शुक्रवार को अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

एक बार फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन पूर्वी ​जिलों में इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है, जबकि पश्चिमी जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के साथ हीटवेव का दौर शुरू होने की चेतावनी जारी की है।

जयपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

जयपुर में शुक्रवार सुबह 9 बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जयपुर का मौसम सुबह से सुहावना बना हुआ है।

ठंडी तेज हवाएं सुबह 6 बजे सभी का लुभा रही थी। वैसे पूरी उम्मीद है कि मौसम साफ रहेगा। पर कभी कभी जयपुर के आसमान पर बादल भी घुमड़ कर आ रहे हैं।