
फोटो - AI
Rajasthan Summer Vacation : शिक्षा निदेशालय बीकानेर की ओर से 2026-27 का शिविरा पंचांग जारी कर दिया है। जिसमें राजकीय विद्यालयों में मई माह में 14 कार्य दिवस बताए गए हैं, वहीं 17 मई से ग्रीष्मावकाश की शुरुआत होगी। शिविरा पंचांग के अनुसार 4 मई से प्रवेशोत्सव का शुरू दूसरा चरण 11 जुलाई तक चलेगा। अध्यापकों को प्रथम चरण में शेष रहे बच्चों के चिन्हीकरण के लिए हाउसहोल्ड सर्वे करना होगा। चिन्हीकरण के बाद सीएसआर मॉड्यूल में इस कार्य की प्रविष्टि करनी होगी।
शिक्षा विभाग ने इस वर्ष 1 अप्रेल में सत्र शुरू किया। अवकाश कम किए गए हैं। स्कूल शिक्षा में ग्रीष्मावकाश कटौती आदेश पर शिक्षक संगठनों ने भी बड़ा विरोध किया है। स्कूल शिक्षा में ग्रीष्मावकाश में 10 दिन की कटौती कर इसे 45 दिन से घटाकर 35 दिन कर दिया गया है जबकि कॉलेजों में ग्रीष्मावकाश 50 से 60 दिन का किया जा रहा है।
विद्यालयों में गत सत्र 2025-26 में जो प्रथम परख 18 से 20 अगस्त को हुआ था वह इस बार शिक्षा विभाग की ओर से नया सत्र 1 अप्रेल से शुरू होने के कारण 13 मई से 15 मई तक किया जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार मई माह में भी गर्मी के तेवर ज्यादा तीखे रहने की संभावना है। अतः ऐसी स्थिति में बच्चों को अकादमिक परीक्षा के साथ-साथ बढ़ते तापमान से स्वयं को सुरक्षित रखना भी एक बड़ा इम्तिहान होगा।
माह - कार्य दिवस
अप्रेल 2026 - 23
मई 2026 - 14
जून 2026 - 07
जुलाई 2026 - 27
अगस्त 2026 - 23
सितम्बर 2026 - 24
अक्टूबर 2026 - 24
नवम्बर 2026 - 14
दिसम्बर 2026 - 25
जनवरी 2027 - 17
फरवरी 2027 - 23
मार्च 2027 - 23
अप्रेल 2027 - 23
मई 2027 - 13
जून 2027 - 00
कुल कार्य दिवस - 244
प्रथम परख - 13 से 15 मई
द्वितीय परख - 17 से 19 अगस्त
तृतीय परख - 17 से 19 दिसम्बर
अर्द्धवार्षिक परीक्षा - 15 से 29 अक्टूबर
वार्षिक परीक्षा - 8 मार्च से 20 मार्च 2027
ग्रीष्मावकाश - 17 मई से 20 जून
मध्यावधि अवकाश - 4 से 15 नवम्बर
शीतकालीन अवकाश - 31 दिसम्बर से 10 जनवरी 2027।
Updated on:
07 May 2026 02:36 pm
Published on:
07 May 2026 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
