8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Road : जयपुर की जनता के लिए खुशखबर, अजमेर रोड से सेज तक 4 किमी सड़क 8 लेन की बनेगी

Jaipur Road : जयपुर की जनता के लिए खुशखबर। अजमेर रोड से सेज तक चार किमी सड़क 8 लेन की बनाई जाएगी। रीको और जेडीए के बीच सहमति बनी है। इस प्रोजेक्ट में करीब 18.50 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

2 min read
Google source verification
Jaipur people Good news Ajmer Road to SEZ Four km road will be made of 8 lanes

फोटो - AI

Jaipur Road : अजमेर रोड पर महिंद्रा वर्ल्ड सिटी और आस-पास के क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए रीको ने सेज को जोड़ने वाली 200 फीट चौड़ी और करीब 4 किलोमीटर लंबी अप्रोच रोड को आधुनिक 8 लेन सड़क के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। हाल ही में हुई बैठक में रीको और जेडीए के बीच इस परियोजना पर सहमति बनी। करीब 18.50 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में दोनों एजेंसियां 50-50 प्रतिशत खर्च वहन करेंगी।

रीको ने मंजूर किए 9.25 करोड़ रुपए

रीको ने अपने हिस्से के लगभग 9.25 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए हैं। इसके तहत सड़क चौड़ीकरण के साथ डिवाइडर निर्माण, पौधरोपण, फेंसिंग, स्ट्रीट लाइटिंग और अन्य विद्युत कार्य भी किए जाएंगे।

उद्योगों, कर्मचारियों एवं स्थानीय निवासियों को मिलेगा बड़ा लाभ

गौरतलब है कि महिंद्रा वर्ल्ड सिटी लिमिटेड (जयपुर), रीको एवं महिंद्रा एंड महिंद्रा का संयुक्त उपक्रम है, जहां विशेष आर्थिक क्षेत्र (Special Economic Zone), घरेलू उत्पाद क्षेत्र एवं सामाजिक आधारभूत संरचना क्षेत्र विकसित हैं। इसमें रीको की 26 फीसदी भागीदारी है। महिंद्रा वर्ल्ड सिटी लिमिटेड (जयपुर) में 100 से अधिक औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं, जिनमें करीब 75,000 लोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से कार्यरत हैं।

साथ ही इस क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहे आवासीय प्रोजेक्ट्स के कारण बड़ी संख्या में लोग रह रहे हैं। इस विकास कार्य से इस क्षेत्र के उद्योगों, कर्मचारियों एवं स्थानीय निवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा। यातायात दबाव कम होने के साथ लॉजिस्टिक्स एवं औद्योगिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

हादसे के बाद जागा जेडीए

वहीं दूसरी तरफ मानसरोवर के विजय पथ पर हादसे के बाद जेडीए हरकत में आया है। गुरुवार को जेडीए की टीम ने पहुंचकर रेलिंग हटाना शुरू कर दिया। विजय पथ के जिन हिस्सों पर वाहन चालक सड़क पार करते हैं, वहां से रेलिंग हटा दी गई हैं। रेलिंग की वजह से वाहन चालकों को दूसरी ओर से आने वाले वाहन नजर नहीं आ रहे थे।

माना जा रहा है कि रेलिंग हटाने से कट के पास दृश्यता बढ़ी है और दुर्घटना की आशंका कुछ हद तक कम हुई है। इसके अलावा नगर निगम के पूर्व चेयरमैन मुकेश लख्यानी ने स्थानीय लोगों की मांग पर सेक्टर-10 और सेक्टर-12 के कट पर ब्रेकर लगवा दिए हैं।