24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Pachpadra Refinery: मई के चौथे सप्ताह में डीजल व LPG और जून में पेट्रोल का उत्पादन शुरू हो सकता है

Rajasthan Pachpadra Refinery: बालोतरा एचआरआरएल रिफाइनरी मई के चौथे सप्ताह में शुरू हो सकती है। इसके बाद वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होगा। मई के चौथे सप्ताह में डीजल व अंतिम सप्ताह में एलपीजी का उत्पादन शुरू होगा।
2 min read
Google source verification
Pachpadra Refinery

बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी। फोटो: पत्रिका

Balotra Refinery Update: जयपुर। बालोतरा एचआरआरएल रिफाइनरी मई के चौथे सप्ताह में शुरू हो सकती है। इसके बाद वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होगा। मई के चौथे सप्ताह में डीजल व अंतिम सप्ताह में एलपीजी का उत्पादन शुरू होगा। वहीं, जून में पेट्रोल का उत्पादन शुरू हो सकता है। औपचारिक उद्घाटन की तारीख जल्द तय होगी।

राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने गुरुवार को यहां केन्द्रीय पेट्रोलियम सचिव से रिफाइनरी के काम को तेज करने का आग्रह किया। जिस पर पेट्रोलियम सचिव ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी का पिछले माह उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करना था, लेकिन इसकी एक यूनिट में आग लगने के बाद उ‌द्घाटन टल गया था।

बकाया पैसा भी जल्द रिलीज करने का आश्वासन

मुख्य सचिव ने कुल 12 अलग बैठकों में राजस्थान से जुड़े मुद्दों को रखा। ग्रामीण विकास विभाग ने मई माह के लिए मानव श्रम दिवस दोगुना कर पांच करोड़ कर दिए हैं। अप्रैल में यह 2.8 करोड़ थे। मनरेगा योजनाओं में प्रदेश के 1986 करोड़ सामग्री खाते के केन्द्र से बकाया पैसा भी जल्द रिलीज करने का आश्वासन दिया है।

इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

-एलपीजी के संकट को देखते हुए पीएनजी के वर्तमान 590 कनेक्शन प्रतिदिन की जगह 2500 कनेक्शन रोज हों।
-राष्ट्रीय ई गवर्नेस कॉन्फ्रेंस 21, 22 मई की बजाय अब 25-26 जून को जयपुर आरआइसी में होगी।
-राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर संतुष्टि का स्तर 60 से बढ़ कर 80 प्रतिशत हुआ।
-साधना सप्ताह में प्रदेश के 3.80 लाख कर्मचारियों की एआइ ट्रेनिंग।
-देश में सबसे ज्यादा सरस के 12 पशुधन संयंत्रों में एनडीडीबी करेगी सहयोग।
-कोटा ग्रीन एयरपोर्ट की राजस्थान के स्तर की सभी कार्रवाई पूरी है, एएआइ शेष काम जल्द पूरा करेगी।
-एनटीपीसी प्रदेश के थर्मल प्लांट की क्षमता बढ़ाने में मदद करेगी, अभी 70% हैं क्षमता, एनटीपीसी के संयंत्र 90% क्षमता पर चलते हैं।

केंद्रीय मंत्री यादव को दी जानकारी सीएस ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री

भूपेन्द्र यादव से मुलाकात कर अरावली की ग्रीन वॉल एवं पौधारोपण कार्यक्रम और ग्राम उत्थान कार्यक्रम की जानकारी भी दी। सीएस ने प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर, नीति आयोग के सदस्य बालमुकंद और राजस्थान कैडर के अधिकारियों से भी मुलाकात की।