7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ITB China 2026 : भजनलाल सरकार की नई योजना, 26 मई से शंघाई में चीनी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान पर्यटन विभाग

ITB China 2026 : भजनलाल सरकार ने नई योजना बनाई है। चीन के शंघाई में 26 मई से शुरू होने वाली 3 दिनी प्रदर्शनी आईटीबी चाइना में राजस्थान भी हिस्सा लेगा। जिसके तहत राजस्थान चीनी पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

2 min read
Google source verification
ITB China 2026 Bhajanlal Government New Scheme Rajasthan to Woo Chinese Tourists in Shanghai Starting 26 May

फोटो पत्रिका

ITB China 2026 : राजस्थान में भजनलाल सरकार की नई योजना है। राजस्थान पहली बार शंघाई में होने वाले आईटीबी चाइना (ITB China) में अपनी पर्यटन उत्पादों और अनुभवों को पेश करेगा। इसका उद्देश्य चीन के बड़े यात्रा बाजार में राजस्थान को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में पेश करना है।

राजस्थान में चीनी पर्यटकों की संख्या पिछले पांच वर्षों में खासा बढ़ी नहीं है। राजस्थान पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चीन वर्तमान में राज्य में विदेशी पर्यटकों के टॉप 20 स्रोत देशों में शामिल नहीं है। अधिकारी बताते हैं कि यह प्रदर्शनी चीन के टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल एजेंटों के साथ साझेदारी बनाने का रणनीतिक अवसर प्रदान करती है।

सीमा पर तनाव की वजह से पिछले पांच वर्षों में चीन से पर्यटकों के आगमन में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन अब दोनों देशों के रिश्तों में सुधार देखने को मिल रहा है। इसी के साथ पर्यटन विभाग राजस्थान की विरासत, संस्कृति और पर्यटन आकर्षण को चीन में सक्रिय रूप से प्रमोट करने की योजना बना रहा है।

कोरोना महामारी से पहले चीन, भारत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्रोत देशों में शामिल था। वर्ष 2019 में 3,39,000 से अधिक चीनी पर्यटक भारत आए थे। अंतरराष्ट्रीय यात्रा फिर से बढ़ रही है और राजस्थान इसे चीन के साथ पर्यटन संबंधों को मजबूत करने का सही समय मान रहा है।

राजस्थान फिलहाल चीनी पर्यटकों की संख्या बेहद कम

राज्य में फिलहाल चीनी पर्यटकों की संख्या बेहद कम है। 2022 में केवल 933, 2023 में 3,249, 2024 में 6,103 और 2025 में 5,486 चीनी पर्यटक राजस्थान आए।

26 मई से शुरू होगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी

पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यह कम संख्या किसी नाकामी नहीं, बल्कि अवसर है। उन्होंने बताया कि आईटीबी शंघाई में हिस्सा लेने से राजस्थान को चीन के ट्रैवल नेटवर्क, डिजिटल प्लेटफॉर्म और बदलती उपभोक्ता पसंद को सीधे समझने का मौका मिलेगा। राज्य के वरिष्ठ अधिकारी 26 मई से शुरू होने वाली तीन दिवसीय प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे।

विश्वभर के पर्यटन पेशेवर होंगे शामिल

इस प्रदर्शनी में ग्रेटर चाइना के प्रमुख खरीदार और विश्वभर के पर्यटन पेशेवर शामिल होंगे। नेटवर्किंग इवेंट्स और अत्याधुनिक मैचमेकिंग सिस्टम के माध्यम से व्यापारिक अवसर बढ़ाए जाएंगे। साथ ही, यात्रा प्रदर्शनी के दौरान आयोजित आईटीबी चाइना पर्यटन सम्मेलन में उद्योग विशेषज्ञों के बीच ज्ञान साझा करने का अवसर मिलेगा।