
photo AI
Rajasthan Exam Update: जयपुर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के तहत जयपुर, ब्यावर और भीलवाड़ा जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है।
बोर्ड के अनुसार 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) परीक्षा के लिए भीलवाड़ा जिले के तीन तथा ब्यावर जिले के एक परीक्षा केंद्र में परिवर्तन किया गया है। वहीं 10 मई 2026 को आयोजित कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) परीक्षा के लिए जयपुर जिले के एक परीक्षा केंद्र का नाम बदला गया है।
RSSB ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र बदले गए हैं, वे तुरंत बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। पुराने प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा तिथि, समय और संशोधित परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यानपूर्वक जांचकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा में समय पर पहुंचना अनिवार्य रहेगा।
जयपुर. राजस्थान में 2 वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा PTET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 तक बढ़ा दी गई है।
इसके साथ ही आवेदन फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि 17 मई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी 200 रुपए टोकन शुल्क जमा कर ऑनलाइन करेक्शन कर सकेंगे। हालांकि नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान में संशोधन की अनुमति नहीं होगी।
अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (2nd ग्रेड टीचर) और कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने आवेदन फॉर्म में संशोधन और आवेदन वापस लेने (Withdraw) की सुविधा प्रदान की है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपने फॉर्म में आवश्यक सुधार या प्रत्याहरण कर सकते हैं।
Updated on:
07 May 2026 11:28 am
Published on:
07 May 2026 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
