
झमाझम बारिश के चलते राम सागर बांध पर चली चादर
बाड़ी. कस्बा समेत आसपास के क्षेत्र में शनिवार सुबह झमाझम बरसात हुई। सुबह 5 बजे से लेकर 8 बजे तक हुई बरसात से आसपास के सभी जलाशय लबालब हो गए। वहीं, राम सागर बांध पर पर चादर चल गई। बरसात से कस्बे में जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे लोगों को निकलना मुश्किल हो गया। कस्बे में तीन घंटे में ३ इंच बरसात रिकॉर्ड की गई। जो इस सीजन की सबसे अधिक वर्षा हुई।सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार लगभग 12 साल बाद राम सागर बांध लबालब हुआ है। हालांकि पिछले वर्ष भी राम सागर बांध में पानी आया था लेकिन वह भर नहीं पाया था। चादर चलने से बांध से निकली बामनी नदी भी पुनर्जीवित होगी। नदी से जुड़े सैकड़ों बीघा जमीन के किसानों को भी सिंचाई के लिए भरपूर पानी उपलब्ध होगा।आसपास के अन्य जलाशय भी हुए लबालबसिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राजकुमार सिंघल ने बताया कि शुक्रवार देर रात क्षेत्र में बारिश का दौर चल रहा है। शनिवार सुबह 5 से 8 बजे तक बाड़ी सहित आसपास के इलाके में 3 इंच वर्षा हो चुकी है जो इस सीजन की सर्वाधिक है। बारिश से राम सागर बांध भर चुका है। बांध पर 2 इंच की चादर चल रही है। इसके अलावा तालाबशाही, उर्मिला सागर बांध, हुसैनपुर बांध और आरटी बांध के भी भरे जाने की उम्मीद है।बाजार में भरा पानी, व्यापारी नाराजकस्बे के मुख्य बाजारों में जल भराव की समस्या फिर देखने को मिली। जिसके चलते व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन को लेकर विरोध जताया। नालों के अवरुद्ध होने के चलते कस्बे के बाजारों में पानी भर गया और कई दुकानों के अंदर भी पानी घुस गया। जिससे व्यापारियों को नुकसान पहुंचा। व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की बात कही।
Published on:
21 Aug 2022 01:09 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
