
बाटोदा @ पत्रिका . बरनाला तहसील की ग्राम पंचायत बिछोछ में स्थित हलकारा की झोपड़ी से मांदल गांव को जाने वाला मार्ग पिछले पांच वर्षों से बदहाल स्थिति में है। सड़क की हालत खराब होने से ग्रामीणों सहित रोजाना विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हलकारा निवासी राजकमल मीणा सहित ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। विशेषकर बारिश के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं। कीचड़ और जलभराव के कारण आम लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल जाने, बाजार पहुंचने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए ग्रामीण इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। इसके बावजूद लंबे समय से प्रशासन की ओर से सड़क सुधार को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
Updated on:
12 Aug 2026 06:01 am
Published on:
12 Aug 2026 06:01 am
