12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिरंगा रैली में गूंजे देशभक्ति के नारे, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 12, 2026

Rajasthan

खिरनी. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने ‘हर घर तिरंगा’ राष्ट्रीय अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली। रैली में हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों के देशभक्ति नारों से पूरा खिरनी कस्बा गूंज उठा। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर माताजी मंदिर मार्ग, मुस्लिम मोहल्ला एवं मुख्य बाजार होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंची। रैली के रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रैली में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।