12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिलीप सिंह हत्याकांड में तीन माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं, थाने में प्रदर्शन

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 12, 2026

Rajasthan

चौथकाबरवाड़ा. कस्बे में करीब तीन माह पहले हुए दिलीप सिंह सोलंकी हत्याकांड में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में नाराजगी है। कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण चौथ का बरवाड़ा थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीण थाने में धरने पर बैठ गए तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, करीब तीन माह पूर्व दिलीप सिंह के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद समाज व ग्रामीणों की ओर से प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने से नाराजगी बढ़ती गई।प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप सिंह खजूरी ने बताया कि थाना प्रभारी के उच्च न्यायालय में होने के कारण उनसे फोन पर वार्ता हुई। थाना प्रभारी ने समाज के कुछ लोगों को दो दिन बाद वार्ता के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक व पुलिस महानिरीक्षक से मुलाकात कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में करणी सेना संभाग अध्यक्ष गोपाल सिंह, नगर अध्यक्ष आदित्य सिंह, प्रधान संपत पहाड़िया, बनवीर सिंह राजावत, श्याम सिंह हाड़ा, महेंद्र सिंह, राजू जादौन, कमलेश पहाड़िया, चेतन परिहार, विजय गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।