16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मंत्री रघु शर्मा की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द के बाद अजमेर के JLN अस्पताल में भर्ती; आर्टरी में आया ब्लॉकेज

Rajasthan News: पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें अजमेर के JLN अस्पताल में भर्ती कराया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Former minister Raghu Sharma

Rajasthan News: पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल (JLN) में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई और आर्टरी में ब्लॉकेज के चलते एक स्टेंट लगाया गया। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।

सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात सीने में तेज दर्द और अत्यधिक पसीना आने की शिकायत के बाद डॉ. रघु शर्मा को JLN अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राकेश महला, डॉ. आशीष अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. अनिल सांवरिया की टीम ने उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया।

एंजियोप्लास्टी के बाद हालत स्थिर

शनिवार सुबह डॉ. शर्मा की एंजियोग्राफी की गई, जिसमें हार्ट में ब्लॉकेज का पता चला। डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी कर एक स्टेंट लगाया, जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ है। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, डॉ. रघु शर्मा की स्थिति अब नियंत्रण में है और डॉक्टरों ने उन्हें 48 घंटे तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।

यहां देखें वीडियो-

JLN अस्पताल में जुटे कार्यकर्ता

डॉ. शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। बड़ी संख्या में पार्टी नेता और समर्थक अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता, शहर कांग्रेस के महासचिव शिवकुमार बंसल, शक्ति प्रताप सिंह राठौड़, देशराज मेहरा और जेपी दाधीच सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने अस्पताल जाकर उनका कुशलक्षेम पूछा।

यह भी पढ़ें : ‘जो डर गए, बिक गए…वो चले गए’, मध्यप्रदेश में हरीश चौधरी ने दिया बड़ा बयान; बोले- जो मजबूत, वही कांग्रेस में डटे हुए