8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर में 276.27 करोड़ के 11 कार्यों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से किए शिलान्यास और लोकार्पण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 29 Sep 2020, 5:08 PM IST

अजमेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कई सौगात दी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्मार्ट सिटी, अमृत योजना एवं नगरीय विकास विभाग के 276.27 करोड़ रुपए के 11 विकास कार्यो का शिलान्यास व 10.90 की करोड़ की एक परियोजना का लोकार्पण किया।

इन कार्यों का किया शिलान्यास

- अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 95.36 करोड़ की लागत से आनासागर जोन में सीवरेज लाइन और हाउस सीवर कनेक्शन कार्य।

- अजमेर दक्षिण विधानसभा के लिए 74.22 करोड़ की लागत से सीवरेज परियोजना सिटी जोन अजमेर सीवरेज लाइन और हाउस सीवर कनेक्शन का कार्य।
- अजमेर स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत आनासागर के किनारे पुरानी विश्राम स्थली पर 6 करोड़ की लागत से बर्ड पार्क, सााइकिल ट्रेक, जोगिंग ट्रेक, पाथ-वे, योगा सेन्टर, म्यूजिक्ल फ ाउन्टेन, एक्टिविटी पार्क, बॉटेनिकल गार्डन व बर्ड हेबिटेशन जोन। - 4.02 करोड़ लागत से किंग एडवर्ड मेमोरियल के संरक्षण एवं पुनर्विकास कार्य।

-प्रगति नगर कोटडा में पार्क का पुर्नविकास के लिए 1.92 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

- पटेल एवं इण्डोर स्टेडियम के आधुनिकरण के कार्यों का शिलान्यास, इस पर 43.17 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

- अरबन हॉट बाजार में 1.72 करोड़ की लागत से फू ड कोर्ट में 15 दुकानें, टॉयलेट ब्लॉक, पार्किंग तैयार की जाएगी।

- शास्त्री नगर में राजकीय पशु चिकित्सालय का निर्माण 1.50 करोड़ की लागत से करवाया जा रहा है। नया चिकित्सालय भवन बनने के बाद नया बाजार स्थित पशु चिकित्सालय को शिफ्ट किया जाएगा। यहां पर पार्किंग का निर्माण होगा।
- अम्बेडकर सर्किल से महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय तिराहे तक सडक़ को 4 लेन से 6 लेन किया जाएगा। इस पर 34.27 करोड़ की लागत से सडक़ निर्माण कार्य के साथ यूटिलिटि शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। - राजकीय सावित्री कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय ओर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा को मॉडल इंस्टीट्यूट के तहत 7.54 करोड़ की लागत से दोनों विद्यालयों के भवनों की मरम्मत व रख रखाव एवं सौन्दर्यकरण किया जाएगा।

- सागर विहार पाल का 2.55 करोड़ की लागत से स्मार्ट सिटी परियोजना में सौन्दर्यकरण होगा।
आनासागर पाथ-वे का लोकार्पण

मुख्यमंत्री गहलोत ने आनासागर लेक पर 10.90 करोड़ की लागत से किए गए सौन्दर्यीकरण और सुदृढक़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आनासागर के किनारे एसटीपी से पुष्कर रोड विश्राम स्थली तक 1.20 किमी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।