29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सडक़ के बीच से फूटा फव्वारा, बहने लगे वाहन

जलापूर्ति रहेगी प्रभावित : आदर्शनगर रोड पर पेट्रोल पंप के पास खड़े वाहन बहे, हजारों गैलन पानी बहा

less than 1 minute read
Google source verification
सडक़ के बीच से फूटा फव्वारा, देखने पहुंचे लोग

सडक़ के बीच से फूटा फव्वारा, देखने पहुंचे लोग

अजमेर. आदर्शनगर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम 6 बजे जलापूर्ति की मुख्य पाइप के टूटने से फव्वारा फूट पड़ा। दूर तक पानी बह निकला और रोड पर खड़े दोपहिया वाहन बह गए। इससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ ही बह गया। पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को होने वाली जलापूर्ति बाधित रहेगी।

पाइप लाइन 1000 एमएम की थी जिसके फटने पर पानी का प्रेशर इतना तेज था कि सडक़ पर खड़े दोपहिया वाहन बह गए और आस-पास पानी भर गया। मार्ग के एक तरफ की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। जलदाय विभाग के अधिकारियों को सूचना मिलने पर पानी की सप्लाई को बंद किया गया। पाइप लाइन टूटने से बहुत बढ़ा गड्ढा हो गया। जेसीबी के साथ जलदाय विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पहुंचे और क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया।

Read More : Ajmer Urs 2020 : अजमेर व पुरी-छपरा के बीच चलेगी उर्स में स्पेशल ट्रेन

Read more : ईजी ऑफ लिविंग इंडेक्स से शहर की ताकत व कमजोरी के आंकलन में मिलेगी मदद