8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले 2 महीने चलेगा प्रतियोगी परीक्षा का दौर, कई रिजल्ट होंगे जारी, यहां देखें Full Details

Upcoming Government Exams 2024:आगामी अप्रेल और मई में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर चलेगा। विद्यार्थी परीक्षाएं देने में व्यस्त रहेंगे। इसके अलावा कई परीक्षाओं के नतीजे भी जारी होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 23 Mar 2024, 10:30 AM IST

competitive_exam.jpg

CBSE Exam Results 2024: आगामी अप्रेल और मई में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर चलेगा। विद्यार्थी परीक्षाएं देने में व्यस्त रहेंगे। इसके अलावा कई परीक्षाओं के नतीजे भी जारी होंगे।

जेईई मेन्स द्वितीय चरण
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वावधान में जेईई मेन्स की द्वितीय चरण की परीक्षा 4 से 15 अप्रेल तक होंगी। इसके तहत पेपर-1 (बीई/बी.टेक) और पेपर-2 (बी.आर्किटेक्चर/बी-प्लानिंग) की परीक्षा होगी। दूसरे चरण की परीक्षा में करीब 15 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों के बैठने के उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : सीए की तैयारी के लिए बेस्ट है राजस्थान का ये जिला, हर साल देश को दे रहा 200 Chartered Accountant


जेईई एडवांस 26 मई को
आईआईटी मद्रास के तत्वावधान में 26 मई को जेईई एडवांस परीक्षा होगी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 2.50 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को देश के 23 आईआईटी और इनके समकक्ष संस्थानों में बीटेक, बी.आर्क कोर्स में प्रवेश मिलेंगे। इसके तहत सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक प्रथम पेपर तथा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक द्वितीय पेपर होगा।
यह भी पढ़ें : Monday Motivation: राजस्थान के इस यू-ट्यूबर ने नौकरी छोड़कर चुना सोशल मीडिया, आज महीने के छाप रहा लाखों

5 मई को नीट परीक्षा
मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 5 मई को दोपहर 2 से शाम 5.20 बजे तक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट (नीट) कराएगा। परीक्षा का परिणाम मई अंत या जून में जारी होगा। इसके आधार पर विद्यार्थियों को मेडिकल और डेंटल कॉलेज में दाखिले मिलेंगे। इसमें करीब 22 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे।

सीबीएसई के नतीजे मई में
सीबीएसई की दसवीं की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। बारहवीं की परीक्षाएं 2 अप्रेल को समाप्त होंगी। मई के पहले अथवा दूसरे पखवाड़े में बोर्ड नतीजे जारी करेगा। इस बार दसवीं-बारहवीं में 39 लाख से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत हैं।